Gas Cylinder Safety Tips: रसोई में सिलेंडर का इस्तेमाल करते लग गई आग तो बचाव के इन तरीकों को तुरंत अपनाएं। आग लगने पर घबराने की जरूरत नहीं है। खबर में नीचे लिखे उपाय अपनाए ताकि हादसे से बचा जा सके। अक्सर देखा गया है जागरूकता के अभाव में लोग आग लनने भयभीत हो जाते है।
सेक्टर में लोगों को किया जागरूक: धारूहेड़ा सेक्टर चार में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से गैस सिलेंडर में आग लगने की घटनाओं से बचाव को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने बताया कि हाल के दिनों में गैस सिलेंडर से जुड़ी घटनाओं में बढ़ोतरी देखी जा रही है, इसी को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों को घरेलू गैस सिलेंडर के सही उपयोग, रेगुलेटर लगाने और हटाने की प्रक्रिया, पाइप की नियमित जांच तथा गैस रिसाव की पहचान के बारे में विस्तार से बताया गया। आरडब्ल्यूए सदस्यों ने बताया कि यदि गैस की गंध महसूस हो तो तुरंत चूल्हा या कोई भी विद्युत उपकरण चालू न करें और दरवाजे-खिड़कियां खोल दे।
- गैस सिलेंडर हमेशा हवादार स्थान पर रखें
- पुरानी या कटी-फटी पाइप का समय पर बदलना जरूरी
• सिलेंडर बदलते समय रेगुलेटर ठीक से लगाना
• गैस रिसाव की स्थिति में तुरंत मुख्य वाल्व बंद करना
• बच्चों को चूल्हे और सिलेंडर से दूर रखना
इसके साथ ही सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में घबराने की बजाय गीले कपड़े से रेगुलेटर ढकने जैसे प्राथमिक उपायों की जानकारी भी दी गई। इस मौक पर प्राचार्य देशराज शर्मा, दीपक, सतीश, संदीप, हिमांशु व मन्नू मौजूद रहे।Gas Cylinder Safety Tips
गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें
- गैस के चूल्हे से होकर पाइप में आग लग गई है तो आपको तुरंत नॉब बंद कर देना है. इससे आग सिलेंडर तक नहीं पहुंच पाएगी.
- जैसे ही सिलेंडर में आग लगती दिखे, आपको तुरंत किसी सूती कपड़े या फिर बड़ी सी टाॅवल को पानी में भिगोकर गैस सिलेंडर से लपेट देना है.
- गैस लीक होने की वजह से सिलेंडर में आग लगी है तो सबसे पहले आपको घबराना नहीं है, क्योंकि सिलेंडर एकदम से ब्लास्ट नहीं होता है.
- अगर नॉब में आग लग गई है तो आपको तुरंत पानी में भीगा हुआ गीला कपड़ा उस पर डाल देना है. इससे आग बुझ जाएगी.

















