रोहतक: शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने पीजीआई रोहतक औचक निरीक्षण पर किया। औचक निरीक्षण के दौरान कई खामियां पाई गईं। दवाइयों की उपलब्धता को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने सख्ती दिखाई। अचानक स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के पीजीआई रोहतक पहुंचने पर स्टाफ में अफरा तफरी मच गई।Haryana News: हरियाणा के मंडियो में लागू हुई नई व्यवस्था, लाखों किसानों को होगा फायदा
दवाईयों को लेकर गोलमाल: स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कहा पीजीआई के लिए सरकार की ओर से 540 दवाइयां भेजी जाती हैं लेकिन पीजीआई में जांच की गई तो चीफ फार्मासिस्ट ने कहा कि उनके पास 200 दवाइयां ही है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बाकी दवाइयां क्यों नहीं पहुंच रही इसको लेकर जांच करवाई जाएगी।

ब्लड जांच स्थल का किया निरीक्षण: इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ने ब्लड जांच स्थल का निरीक्षण किया। यहां मरीजों की लंबी लाइन लगी हुई थी। स्वास्थ्य मंत्री ने जब कमरे में जाकर देखा तो एक ही कर्मचारी ब्लड सैंपल लेने के लिए तैनात था जिस पर स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को ब्लड सैंपल में सुविधाओं का इजाफा करने के निर्देश दिए।Haryana Murder News: बावल में पत्नी ने ही उतारा पति को मौत के घाट

स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने PGIMS रोहतक में औचक निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं, साफ-सफाई और मरीजों को मिल रही सुविधाओं का गहन जायजा लिया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की ढिलाई बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर स्तर पर सुधार सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।














