Haryana Weather: हरियाणा में मौसम ने ली करवट, कल से होगी तेज बारिश

On: March 21, 2026 7:29 PM
Follow Us:
Haryana Weather

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। प्रदेश के 16 जिलों में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। हिसार, कैथल, फतेहाबाद, भिवानी, सोनीपत, कुरुक्षेत्र और गुरुग्राम में शुक्रवार सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। कई इलाकों में दृश्यता बेहद कम दर्ज की गई, जिसका सीधा असर सड़क और रेल यातायात पर देखने को मिला।

बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट : मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ेगी। 31 जनवरी को महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं 1 फरवरी को पूरे हरियाणा में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कई इलाकों में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

जींद जिले में रोहतक हाईवे पर हालात सबसे ज्यादा खराब नजर आए। यहां विजिबिलिटी लगभग शून्य दर्ज की गई, जिसके चलते वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे के कारण वाहन बेहद धीमी गति से चलते दिखे, जबकि कई चालकों ने सुरक्षा कारणों से अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर दिए। हाईवे पर लंबी कतारें लगने से यातायात कई घंटों तक प्रभावित रहा।

धुधं का अलर्ट’: मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में घने कोहरे की संभावना बनी हुई है। वहीं हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी और चरखी दादरी में हल्की धुंध के साथ शीतलहर चल सकती है।

कई ट्रेने हुई लेट’ बता दे घने कोहरे का असर रेलवे परिचालन पर भी साफ दिखाई दिया। हिसार में चार ट्रेनें देरी से चल रही हैं। किसान एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब 51 मिनट देरी से पहुंची। रेवाड़ी–फाजिल्का एक्सप्रेस लगभग 40 मिनट, श्रीगंगानगर–दिल्ली एक्सप्रेस करीब 53 मिनट और गोरखधाम एक्सप्रेस 1 घंटा 22 मिनट की देरी से चल रही है। यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर लंबा इंतजार करना पड़ा।Haryana Weather

11 ट्रेनें देरी से चल रही: अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर भी कोहरे का असर देखने को मिला। यहां वंदे भारत एक्सप्रेस समेत कुल 11 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। सुबह के समय ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रहने से यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

ओलावष्टि से बढी ठंड: बता दें कि बारिश और ओलावृष्टि के चलते प्रदेश में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। नारनौल में लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान सामान्य से 8.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग के मुताबिक पूरे हरियाणा में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री कम बना हुआ है।Haryana Weather

 

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें

Haryana News

Haryana News: हरियाणा में पशुओं से इंसानों में फैलने वाली बीमारियों पर लगेगी रोक, CM सैनी ने बनाया खास प्लान, जाने पूरी खबर

New Rules

New Rules: LPG के रेट से लेकर पैन कार्ड तक… 1 अप्रैल 2026 से इन पांच नियमों में होगा बदलाव, आम जनता पर सीधा पड़ेगा इसका असर

MISSING

Haryana crime: ITI छात्रा रेवाड़ी से फरार, घर से ले गई 20000 नगदी व जेवरात

Haryana Land Price Hike

Haryana Land Price Hike: 1 अप्रैल से हरियाणा में जमीन खरीदना होगा काफी महंगा, 75% तक बढ़ जाएंगे रेट, इन इलाकों में सबसे महंगी होगी जमीन

हरियाणा में अब राशन वितरण योजना में नहीं होगा भ्रष्टाचार, राज्य के सभी राशन वितरण केंद्रों पर लागू होगी ये व्यवस्था

Haryana News: हरियाणा में अब राशन वितरण योजना में नहीं होगा भ्रष्टाचार, राज्य के सभी राशन वितरण केंद्रों पर लागू होगी ये व्यवस्था

हरियाणा में आज भी बदला रहेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

Haryana weather alert: हरियाणा में आज भी बदला रहेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, पढ़े ताज़ा Weather Update