मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Breaking News: हरियाणा पुलिस ने रेवाड़ी से 44 लोगों को बांग्लादेश किया डिपोर्ट

On: November 8, 2025 9:20 PM
Follow Us:
रेवाड़ी। एसपी रेवाडी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में कार्य करते हुए रेवाड़ी पुलिस ने शनिवार देर सायं बांग्लादेशी नागरिकों को डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू की दी

रेवाड़ी। एसपी रेवाडी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में कार्य करते हुए रेवाड़ी पुलिस ने शनिवार देर सायं बांग्लादेशी नागरिकों को डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू की दी। रेवाडी पुलिस ने बस से 44 बांग्लादेशी नागरिकों को हावड़ा के लिए रवाना किया। इन नागरिकों को डिपोर्ट कराने के लिए बीएसएफ के सुपुर्द किया जाएगा।Breaking News

जिला रेवाडी में एसपी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा आईपीएस, के सख्त निर्देशों के बाद रेवाडी पुलिस ने पिछले दिनों 44 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया था। ईंट भट्टों और झुग्गियों में अवैध रूप से रह रहे 44 विदेशी नागरिकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ विभिन्न थानों में केस दर्ज करने के बाद उन्हें माननीय अदालत के सामने में पेश किया गया था। माननीय अदालत ने सभी आरोपियों को अंडरगोन किया था।Breaking News

यह भी पढ़ें  Business Idea: मात्र 5 हजार रुपये में शुरू करें ये बिजनेस, जानिए इसके लिए क्या करना होगा

 

इसके बाद इन्हें जिला पुलिस लाइन में रखा हुआ था। शनिवार को पुलिस की एक बस से इन सभी विदेशी नागरिकों को हावड़ा के लिए रवाना कर दिया गया। वहां उन्हें बीएसएफ के हवाले किया जाएगा। इन विदेशी नागरिकों में 15 पुरुष, 12 महिला व 17 बच्चे शामिल हैं। एसपी रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि जिला रेवाडी में अनाधिकृत रूप से किसी को भी रहने की छूट नहीं है। रेवाडी पुलिस द्वारा बाहरी लोगों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है और आगे भी इस तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now