मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: सब जूनियर प्रतियोगिता के लिए रेवाड़ी से खिला​डियों का चयन

On: February 8, 2026 7:26 PM
Follow Us:
वालीबॉल प्रतियोगिता के लिए रविवार को स्थानीय राव तुलाराम स्टेडियम में लडक़ों व लड़कियों की टीम का सफलतापूर्वक चयन

Haryana News: रेवाड़ी। वॉलीबॉल एसोसिएशन हरियाणा के बैनर तले आगामी 14 व 15 फरवरी को जींद में आयोजित होने वाली दसवीं सब जूनियर (अंडर-14) लडक़ें व लड़कियों की वालीबॉल प्रतियोगिता के लिए रविवार को स्थानीय राव तुलाराम स्टेडियम में लडक़ों व लड़कियों की टीम का सफलतापूर्वक चयन कर लिया गया। इस ट्रायल में विभिन्न स्कूलों एवं खेल नर्सिरियों से करीब 150 खिलाडियों ने हिस्सा लिया।

जिला वालीबॉल संघ रेवाड़ी के उपप्रधान एडवोकेट निशांत यादव ने बताया कि अंडर-14 लडक़ें व लड़कियों की जींद में होने वाली दसवीं सब जूनियर अंडर-14 वालीबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए जिलेभर की विभिन्न नर्सरियों व स्कूलों से खिलाडिय़ों का सुबह से ही राव तुलाराम स्टेडियम में एकत्रित होना शुरु हो गया।

यह भी पढ़ें  Rewari: डीटीपी ने ढहाई अवैध कालोनी

जिला वालीबॉल संघ के सचिव युधिष्ठिर यादव, नर्सरी कोच संदीप कुमार, हेरिटेज गैलेक्सी स्कूल कोच कार्तिक तंवर, राकेश वालीबॉल कोच, पवन बिठवाना नर्सरी कोच समेत अनेकों कोचों की मौजूदगी में लडक़ों व लड़कियों की टीम का सफलतापूर्वक चयन कर लिया गया।

उपप्रधान निशांत यादव ने बताया कि लड़कियों की अंडर-14 टीम में शशि, गीतिका, सोनालिका, राखी, तमन्ना, सपना, मीनाक्षी, निितका, दिशा, एकता, खुशी, प्रतिक्षा, रिया व महिमा का चयन किया गया। इसके अलावा लडक़ों की टीम में मानव, विंशु, अतुल, यश, वरुण, मोहित, करण, मयंक, नवीन व प्रिंस आदि टीम में चुने गए। उन्होंने बताया कि दोनों टीमें सामूहिक रूप से इस प्रतियोगिता के लिए रवाना होगी। जिन्हें जिला वालीबॉल संघ के प्रतिनिधि रवाना करेंगे।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now