मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: नितिन कुमारी का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयन

On: August 25, 2025 8:40 PM
Follow Us:
नितिन कुमारी का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयन

Haryana News : गांव राजपुरा आलमगीरपुर निवासी अशोक कुमार की पुत्री नितिन कुमारी का चयन भारतीय सेना की एसएसबी तकनीकी शाखा में हुआ है। नितिन कुमारी अब सेना में लेफ्टिनेंट (Lieutenant) के पद पर अपनी सेवाएं देंगी।

परिवार के अनुसार नितिन कुमारी बचपन से ही मेधावी छात्रा रही हैं और उन्होंने अपनी पढ़ाई के साथ-साथ सेना में शामिल होने का सपना भी संजोए रखा। कठिन परिश्रम और लगन के बल पर उन्होंने चयन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पार किया और अब वह भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में देश सेवा करेंगी।Haryana News

यह भी पढ़ें  Swami Vivekananda Jayanti: विकसित भारत बनाने में स्वामी विवेकानंद के विचारों की प्रासंगिकता

गांव राजपुरा आलमगीरपुर में इस सफलता की खबर मिलते ही परिवार सहित ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि नितिन कुमारी ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे गांव और जिले का नाम रोशन किया है। उनकी नियुक्ति पर मेरी बेटी मेरी अभिमान के अध्यक्ष राकेश राव, एडवोकेट अनिल यादव, सरिता यादव, सुरेंद्र, पूर्व सरपंच रमेश कुमार ने बधाई दी है।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now