Haryana News: हरियाणा के फतेहाबाद से बड़ी खबर आ रही है। मंगलवार को यहां एक रोडवेज बस (Haryana Roadways) पेड़ से टकरा गई। इसके परिणामस्वरूप पांच महिलाएं घायल हो गईं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा बहबलपुर गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि अचानक एक मच्छर ड्राइवर की आंख में चला गया। इसी कारण यह दुर्घटना घटी। राहगीरों ने मामले की सूचना सड़क प्रशासन को दी। इसके बाद यात्रियों को दूसरी रोडवेज बस में बैठाकर छोड़ दिया गया।

















