Haryana News: CMनायब सैनी ने नारनौल में 84 करोड़ की 19 परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

On: March 21, 2026 8:10 PM
Follow Us:
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नारनौल की नई अनाज व सब्जी मंडी में आयोजित राज्य स्तरीय महाराजा शुर सैनी जयंती समारोह में शिरकत की।

Haryana News: हरियाणा के नारनौल में आयोजित रैली में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री नायब सैनी ने रविवार को शहीद राव तुलाराम की जयंती के अवसर पर नसीबपुर स्थित शहीदी स्मारक पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर सीएम ने 84 करोड़ की 19 परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।

 

तुलाराम के बलिदान को नमन: कार्यक्रम में शुभारंभ पहले सीएम सैनी ने राव तुलाराम के बलिदान का नमन किया। उन्होंने वीरता और देशभक्ति के प्रतीक राव तुलाराम के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि शहीदों की स्मृतियां देश को एकता और साहस के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।Haryana News

सीएम नायब सैनी ने नारनौल में 84 करोड़ की 19 परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास
सीएम नायब सैनी ने नारनौल में 84 करोड़ की 19 परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

इस दौरान सांसद धर्मवीर सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे, जबकि मंच पर नारनौल विधायक ओमप्रकाश, महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव और पूर्व मंत्री अभय सिंह यादव भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का भी आगमन हुआ, जिनका कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।Haryana News

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हरियाणा सरकार संतों और महापुरुषों की शिक्षाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए उनकी जयंती राज्य स्तर पर मनाने की परंपरा को मजबूत कर रही है। उन्होंने बताया कि “एक हरियाणवी एक” की भावना के साथ सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सैनी ने कहा कि गरीब परिवारों का उत्थान सरकार की प्राथमिकता है, और इसी दिशा में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू किया जा रहा है।Haryana News

19 परियोजना को दी सोगात: रैली के दौरान सीएम सैनी ने नारनौल क्षेत्र में लगभग 84 करोड़ रुपये की लागत वाली 19 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

सीएम नायब सैनी ने नारनौल में 84 करोड़ की 19 परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास
सीएम नायब सैनी ने नारनौल में 84 करोड़ की 19 परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

इन परियोजनाओं का हुआ उद्घाटन

  • आवास: नारनौल में अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए 3595.65 लाख रुपए की लागत से बने 110 आवासों का उद्घाटन।
  • ट्रॉमा सेंटर: 656.41 लाख रुपए की लागत से तैयार ट्रॉमा सेंटर नारनौल का शुभारंभ, जिससे आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी।
  • सड़क और सौंदर्यीकरण: 280.25 लाख रुपए की लागत से महिला थाना से गर्ल्स आईटीआई तक सड़क निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन।
  • पार्क: नारनौल में 234.76 लाख रुपए की लागत से दो नए पार्कों का निर्माण। चितवन वाटिका में 90.41 लाख रुपए की लागत से तैयार पार्क का उद्घाटन। वार्ड नंबर 13 में सती माता मंदिर के पास 71.81 लाख रुपए की लागत से बने पार्क का शुभारंभ।
  • नारनौल में आयोजित रैली में मौजूद सीएम व अन्य नेता
  • बस स्टैंड: नांगल चौधरी में 228.47 लाख रुपए की लागत से तीन बे वाले बस स्टैंड का निर्माण।
  • सड़क निर्माण: नारनौल में महिला थाना से अग्रसेन चौक तक 116.25 लाख रुपए की लागत से सड़क निर्माण कार्य।
  • प्रशासनिक खंड: राजकीय कॉलेज अटेली में 100 लाख रुपए की लागत से प्रशासनिक खंड का निर्माण।
  • गौशाला भवन: आजमाबाद मोखूता, मेघोत हाला और कमानियां गांवों में गौशाला भवन का निर्माण।
  • जीवीडी भवन: झूक गांव में जीवीडी भवन का निर्माण।

 

 

विकास परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास:

  • सड़क परियोजना: 2113.94 लाख रुपए की लागत से फैजाबाद-सीहमा-कनीना सड़क के सुधार कार्य का शिलान्यास।
  • विज्ञान खंड: राजकीय कॉलेज अटेली में 442 लाख रुपए की लागत से विज्ञान खंड का निर्माण।
  • सड़क सुधार: रेवाड़ी-नारनौल सड़क के शहरी हिस्से के सुधार कार्य पर 193 लाख रुपए की लागत।
  • गौशाला भवन: महेंद्रगढ़ के डुलाना गांव में गौशाला भवन परियोजना का शिलान्यास।

 

ये भी होगे काम: मुख्यमंत्री ने नारनौल में आईटीआई भवन, राजकीय कॉलेज में टीचिंग ब्लॉक, राजकीय महिला कॉलेज की चारदीवारी और उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण की घोषणा की है। इसके अलावा, DHBVN का नया सब-डिवीजन शुरू किया जाएगा और बिजली की पुरानी तारों को बदला जाएगा। नगर परिषद नारनौल में पुराने नल को कवर करने का काम भी होगा। सड़कों की मरम्मत और निर्माण कार्य भी प्रगति पर हैं। मुख्यमंत्री ने 13 अनधिकृत कॉलोनियों को जल्द ही स्वीकृत करने की बात कही है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now