Haryana: हरियाणा में इन सभी फसलों का बढ़ा MSP रेट, देखें नए दाम ?

On: March 21, 2026 11:47 PM
Follow Us:
Haryana msp news

Haryana: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने विपणन सीजन 2025-26 के लिए खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि करने का एक और किसान-हितैषी निर्णय लेने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।

श्री नायब सिंह सैनी ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि यह निर्णय किसानों की आय दोगुनी करने की सरकार की प्रतिबद्धता की दिशा में एक और कदम है।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि धान (सामान्य) का MSP मौजूदा 2300 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 2369 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जो वर्ष 2013-14 के मुकाबले 81 प्रतिशत की वृद्धि है। जबकि ए-ग्रेड धान का MSP मौजूदा 2320 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 2389 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जो वर्ष 2013-14 के मुकाबले 78 प्रतिशत की वृद्धि है।

प्रवक्ता ने बताया कि मूंग का MSP मौजूदा 8682 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 8768 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। जो वर्ष 2013-14 के मुकाबले 95 प्रतिशत की वृद्धि है।

उन्होंने बताया कि बाजरा का MSP मौजूदा 2625 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 2775 रुपये प्रति क्विंटल, जो वर्ष 2013-14 के मुकाबले 122 प्रतिशत की वृद्धि है। रागी का MSP मौजूदा 4290 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 4886 रुपये प्रति क्विंटल, जो वर्ष 2013-14 के मुकाबले 226 प्रतिशत की वृद्धि है। मक्का का MSP मौजूदा 2225 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 2400 रुपये प्रति क्विंटल, जो वर्ष 2013-14 के मुकाबले 83 प्रतिशत की वृद्धि है। तुअर/अरहर का MSP मौजूदा 7550 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 8000 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। जो वर्ष 2013-14 के मुकाबले 86 प्रतिशत की वृद्धि है।

उन्होंने बताया कि उड़द का MSP मौजूदा 7400 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 7800 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। जो वर्ष 2013-14 के मुकाबले 81 प्रतिशत की वृद्धि है। इसी तरह मूंगफली का MSP मौजूदा 6783 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 7263 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जो वर्ष 2013-14 के मुकाबले 82 प्रतिशत की वृद्धि है। सूरजमुखी का MSP मौजूदा 7280 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 7721 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जो वर्ष 2013-14 के मुकाबले 109 प्रतिशत की वृद्धि है।

इसी प्रकार, सोयाबीन का MSP मौजूदा 4892 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 5328 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जो वर्ष 2013-14 के मुकाबले 108 प्रतिशत की वृद्धि है। कपास (मिडियम स्टैपल) का MSP मौजूदा 7121 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 7710 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जो वर्ष 2013-14 के मुकाबले 108 प्रतिशत की वृद्धि है। कपास (लांन्ग स्टैपल ) का MSP मौजूदा 7521 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 8110 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जो वर्ष 2013-14 के मुकाबले 103 प्रतिशत की वृद्धि है।

इसी प्रकार, ज्वार हाइब्रिड का MSP मौजूदा 3371 रुपये से बढ़ाकर 3699 रुपये कर दिया गया है, जो वर्ष 2013-14 के मुकाबले 147 प्रतिशत की वृद्धि है। ज्वार मालदंडी का MSP मौजूदा 3421 रुपये से बढ़ाकर 3749 रुपये कर दिया गया है, जो वर्ष 2013-14 के मुकाबले 147 प्रतिशत की वृद्धि है।

तिल का MSP मौजूदा 9267 रुपये से बढ़ाकर 9846 रुपये कर दिया गया है, जो वर्ष 2013-14 के मुकाबले 119 प्रतिशत की वृद्धि है। रामतिल का MSP मौजूदा 8717 रुपये से बढ़ाकर 9537 रुपये कर दिया गया है, जो वर्ष 2013-14 के मुकाबले 172 प्रतिशत की वृद्धि है।

प्रवक्ता ने बताया कि पिछले कई वर्षों से केंद्र सरकार रबी और खरीफ दोनों फसलों के लिए बुवाई का मौसम शुरू होने से पहले ही न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित कर देती है। सरकार के इस कदम से किसानों के पास ऐसी फसल बोने का विकल्प होता है जो अधिक लाभदायक हो सकती है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें

Haryana News

Haryana News: हरियाणा में पशुओं से इंसानों में फैलने वाली बीमारियों पर लगेगी रोक, CM सैनी ने बनाया खास प्लान, जाने पूरी खबर

New Rules

New Rules: LPG के रेट से लेकर पैन कार्ड तक… 1 अप्रैल 2026 से इन पांच नियमों में होगा बदलाव, आम जनता पर सीधा पड़ेगा इसका असर

MISSING

Haryana crime: ITI छात्रा रेवाड़ी से फरार, घर से ले गई 20000 नगदी व जेवरात

Haryana Land Price Hike

Haryana Land Price Hike: 1 अप्रैल से हरियाणा में जमीन खरीदना होगा काफी महंगा, 75% तक बढ़ जाएंगे रेट, इन इलाकों में सबसे महंगी होगी जमीन

हरियाणा में अब राशन वितरण योजना में नहीं होगा भ्रष्टाचार, राज्य के सभी राशन वितरण केंद्रों पर लागू होगी ये व्यवस्था

Haryana News: हरियाणा में अब राशन वितरण योजना में नहीं होगा भ्रष्टाचार, राज्य के सभी राशन वितरण केंद्रों पर लागू होगी ये व्यवस्था

हरियाणा में आज भी बदला रहेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

Haryana weather alert: हरियाणा में आज भी बदला रहेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, पढ़े ताज़ा Weather Update