मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana: हरियाणा पुलिस का हैड कांस्टेबल गिरफ्तार, 10 हजार की मांगी थी रिश्वत

On: May 23, 2025 8:44 AM
Follow Us:
haryana police

Haryana: हरियाणा के जिला मेवात में एक बार फिर वर्दी पर दागदार हुई है। तावडू सदर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल जय सिंह को विजिलेंस टीम ने दस हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, गोकशी के एक पुराने मामले में एक व्यक्ति का वाहन जब्त किया गया था। उसी वाहन को छुड़वाने के एवज में मुख्य सिपाही ने शिकायतकर्ता से दस हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

पीड़ित ने इसकी शिकायत विजिलेंस विभाग को दी और आडियो रिकार्डिंग भी साक्ष्य के रूप में सौंपी। बुधवार को आरोपित किसी मामले में कोर्ट में पेशी पर आया था, जहां विजिलेंस टीम ने मौके पर ही उसे धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद आरोपित का मेडिकल परीक्षण कराया गया और अब उससे आगे की पूछताछ की जा रही है।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now