मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana : हरियाणा सरकार ने FNG Expressway को दी मंजूरी, UP तक का सफर होगा आसान

On: May 22, 2025 7:13 AM
Follow Us:
Expressway NEWS

Haryana : हरियाणा सरकार प्रदेश की रोड कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी बीच फरीदाबाद से ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक खुशी की खबर सामने आई है। प्रदेश सरकार ने फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद को जोड़ने के लिए FNG एक्सप्रेसवे को मंजूरी दे दी है।

इस एक्सप्रेसवे से हरियाणा ग्रेटर नोएडा से गाजियाबाद तक का सफर आसान हो जाएगा। हरियाणा सरकार की तरफ से इसका नक्शा भी पास कर दिया गया है और जल्द ही इस परियोजना का काम भी शुरू होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें  राष्ट्रीय शूटिंग स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप में रेवाड़ी के गौरव गुप्ता ने जीता गोल्ड

लंबे जाम से मिलेगी राहत

हरियाणा बजट पर चर्चा के दौरान मंत्री विपुल गोयल ने FNG Expressway के बारे में जानकारी दी। बता दें कि नौकरी और दूसरे कामों के लिए रोजाना लगभग 1 लाख से ज्यादा लोग फरीदाबाद से गाजियाबाद और नोएडा के बीच सफर करते हैं। वहीं फरीदाबाद और नोएडा के बीच यमुना होने के कारण कोई सीधी कनेक्टिविटी नहीं है।

इसके कारण लोगों को कालिंदी कुंज होते हुए नोएडा जाना होता है। इस सड़क पर सुबह और शाम लगने वाले लंबे जाम के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी होती हैं।

यह भी पढ़ें  Haryana Weather Alert: हरियाणा के 8 जिलों में येलो अलर्ट, जानिए कल कैसा रहेगा मौसम

हरियाणा सरकार कनेक्टिविटी के लिए तेजी से कर रही काम

विपुल गोयल ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि लालपुर गांव के पास यमुना नदी पर लगभग 600 मीटर लंबा पुल तैयार किया जाएगा। इस पर आने वाली लागत हरियाणा और उत्तर प्रदेश सरकार 50-50 फीसदी वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार कनेक्टिविटी के लिए तेजी से काम कर रही है।

इसी कड़ी में फरीदाबाद से गुरुग्राम के बीच रेपिड मेट्रो और कई स्टेशनों पर नई मेट्रो लाइन बन रही है। बल्लभगढ़ से पलवल के बीच मेट्रो के सर्वे का काम लगभग पूरा हो चुका है।

यह भी पढ़ें  Money Tips: 50 हजार रुपये महीने कमाने का सबसे आसान तरीका! कम लागत में बड़ा मुनाफा

UP में काफी हद तक काम पूरा

नोएडा अथॉरिटी ने लगभग 20 साल पहले FNG की योजना तैयार की थी, जिसका मकसद शहरों के बीच अच्छी यातायात सुविधा को आसान बनाना था। उत्तर प्रदेश सरकार ने काफी हद तक अपने इलाके में सड़क निर्माण का काम पूरा कर लिया है। हालांकि, हरियाणा सरकार की तरफ से अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया था।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now