मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana: हरियाणा में 7 ग्राम सचिव को किया गया सस्पेंड, ये वजह आई सामने ?

On: May 30, 2025 11:59 AM
Follow Us:
haryana suspend

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर है, हरियाणा के 7 ग्राम सचिव को पंचायत एवं खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार की बैठक में नहीं पहुंचना भारी पड़ गया। उपायुक्त ने सभी 7 ग्राम सचिव को सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड आदेश में लिखा गया है कि इनकी ड्यूटी के प्रति गंभीर लापरवाही है।

पंचायत मंत्री कृष्ण पवार ने विकास कार्यों के लिए सोमवार को जिला सचिवालय में ग्राम सचिव की बैठक बुलाई थी। पंचायत विभाग ने इस मामले में 8 मई को सभी ग्राम सचिवों को पत्र लिखा था। Haryana News

यह भी पढ़ें  Gangster Papla: आठ माह बाद अजमेर जेल से नसीबरपुर पहुंचा गैंगस्टर पपला, जानिए कैसे पहुंचा पहलवान अपराध की दुनिया में

इसके लिए ग्राम पंचायत के विकास कार्य समस्या और सुझाव मांगे गए थे। इन बैठकों में सरपंच के साथ संबंधित ग्राम सचिव व जेई को व्यक्तिगत रूप से हाजिर रहना सुनिश्चित किया गया था।

पंचायत मंत्री पहुंचे उन्होंने गांव के विकास कार्यों पर चर्चा की इसके साथ ही कई गांव के ग्राम सचिव नहीं मिले तो मंत्री ने इसपर नाराजगी जताई। डीसी डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि सबको मीटिंग के बारे में अवगत करा दिया था। Haryana News

यह भी पढ़ें  Haryana: रेवाड़ी में केबल चोर गिरोह का आंतक

इसके साथ उनका प्रस्ताव और सुझाव के साथ शामिल होने के बारे में कहा था। डीसी ने जिला परिषद की सीईओ डॉक्टर किरण सिंह को गैरहाजिर ग्राम सचिवों को निलंबित करने के आदेश दिए।

26 मई को हुई मीटिंग में कुछ ग्राम सचिव उपस्थित नहीं हुए, जोकि उनकी डयूटी के प्रति गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। इसलिए मतलौडा खंड में कार्यरत गैरमौजूद सुदीप, आनंद, नफे सिंह, सचिन, मनीष, नवीन, सुखविन्द्र ग्राम सचिव को तुरन्त प्रभाव निलम्बित किया जाता है।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now