BPL Ration Card: हरियाणा में ई-केवाईसी अनिवार्य, 30 जून तक पूरी करनी होगी प्रक्रिया

On: March 21, 2026 11:32 PM
Follow Us:
E-KYC is mandatory in Haryana, process has to be completed by June 30

BPL Ration Card: सिरसा (हरियाणा), 17 जून — हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सभी राशन कार्डधारकों के लिए POS मशीन पर 100% ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने निर्देश दिए हैं कि सभी लाभार्थी 30 जून, 2025 तक अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण कर लें, अन्यथा राशन मिलने में असुविधा हो सकती है।

सिरसा जिले के खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक मुकेश कुमार ने बताया कि जिले में संचालित 485 पीओएस मशीनों के माध्यम से 9,71,245 लाभार्थियों में से लगभग 56.63% की बायोमेट्रिक पहचान सफलतापूर्वक दर्ज की जा चुकी है। विभाग इस पर लगातार निगरानी रखे हुए है।BPL Ration Card

उन्होंने कहा, “शत प्रतिशत ई-केवाईसी से फर्जी लाभार्थियों पर रोक लगेगी और राशन वितरण प्रणाली और अधिक पारदर्शी बनेगी।”

ई-केवाईसी के लिए लाभार्थियों को अपने आधार कार्ड के साथ नजदीकी डिपो पर जाकर POS मशीन पर अंगूठा लगाकर पहचान सत्यापित करवानी होगी। प्रक्रिया पूर्ण होते ही संबंधित राशन कार्ड ई-केवाईसी से जुड़ जाएगा और उसका रिकॉर्ड ऑनलाइन विभाग के पास उपलब्ध रहेगा।BPL Ration Card

मुकेश कुमार ने नागरिकों से अपील की है कि वे समय रहते अपनी ई-केवाईसी पूरी करवाएं ताकि राशन प्राप्त करने में किसी प्रकार की बाधा न आए।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now