Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (Delhi Metro Rail Corporation) की पिंक लाइन (Pink Line) पर स्थित ईस्ट विनोद नगर मेट्रो स्टेशन को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार 2025 (National Energy Conservation Award 2025) से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार मेट्रो स्टेशनों (Metro Stations) की श्रेणी में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली यूनिट के तौर पर दिया गया।
ऊर्जा दक्षता के क्षेत्र में किए गए सराहनीय प्रयासों के लिए यह सम्मान विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस (National Energy Conservation Day) समारोह में प्रदान किया गया। इस मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) ने डीएमआरसी (DMRC) के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार (Dr. Vikas Kumar) को अपने कर कमलों से यह पुरस्कार सौंपा।Delhi Metro
भारत सरकार (Government of India) के विद्युत मंत्रालय के तहत ऊर्जा दक्षता ब्यूरो ने देशभर की अलग अलग मेट्रो रेल प्रणालियों से आए आवेदनों का गहन मूल्यांकन करने के बाद ईस्ट विनोद नगर मेट्रो स्टेशन (East Vinod Nagar Metro Station) का चयन किया। इस स्टेशन ने पिछले तीन वित्तीय वर्षों में बिजली की कुल खपत में लगातार और बड़ी कमी दर्ज की है। साथ ही ऊर्जा प्रदर्शन सूचकांक में भी साफ सुधार देखने को मिला है।
इसके लिए स्टेशन पर इस्तेमाल होने वाले सभी उपकरणों की ऊर्जा खपत पर नियमित नजर रखी गई। साथ ही तय किए गए ऊर्जा बचत उपायों को लागू किया गया। इसी क्रम में 405 पारंपरिक ट्यूब लाइटों को हटाकर कम बिजली खर्च करने वाली एलईडी ट्यूब लाइटें (LED Tube Lights) लगाई गईं। इससे बिजली की खपत में उल्लेखनीय कमी आई और स्टेशन को यह उपलब्धि हासिल हुई।Delhi Metro
स्टेशन पर 150 किलोवाट (150 kilowatts) क्षमता का एक अलग रूफटॉप सोलर प्लांट लगाया गया है। इससे स्टेशन अपनी कुल बिजली जरूरत का करीब 49 प्रतिशत (49 percent) सौर ऊर्जा (Solar Energy) से पूरा कर रहा है। इसके कारण ग्रिड से ली जाने वाली बिजली पर निर्भरता काफी कम हो गई है। इसके साथ ही इस स्टेशन को भारतीय उद्योग परिसंघ (Confederation of Indian Industry) से इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (Indian Green Building Council) के तहत प्लेटिनम रेटिंग भी मिली है। यह रेटिंग पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ विकास के प्रति स्टेशन की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
यह NECA पुरस्कार ऊर्जा की खपत को कम करने के लिए किए जा रहे प्रयासों को दर्शाता है। साथ ही यह नवीन ऊर्जा संरक्षण उपायों को अपनाने और सौर ऊर्जा के बढ़ते उपयोग की भी पहचान करता है। इसके जरिए DMRC पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार और टिकाऊ शहरी परिवहन को बढ़ावा देने की अपनी निरंतर प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।

















