Weather : हरियाणा में ठंड की दस्तक, जानिए अगले सप्ताह कैसा रहेगा मौसम ?

On: March 21, 2026 8:55 PM
Follow Us:

Haryana Weather:मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से हरियाणा में तापमान में लगातार चौथे दिन गिरावट आई है। हिसार, महेंद्रगढ़ और फरीदाबाद जैसे जिलों में न्यूनतम तापमान करीब 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं दोपहर में हवाओं की गति 15 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जिससे अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री तक कम रह सकता है।Weather

 

हरियाणा में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पहाड़ी इलाकों में जारी बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों तक पहुंच गया है। दिन में हल्की धूप के बावजूद सुबह और शाम के समय ठंडक महसूस होने लगी है। रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे कई जिलों में ठिठुरन बढ़ गई है।

 

इस अक्टूबर में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हरियाणा में अब तक 30 मिलीमीटर तक बारिश दर्ज की जा चुकी है, जबकि सामान्य तौर पर इस अवधि में केवल 4 मिलीमीटर बारिश होती है। इस बार राज्य में औसत से करीब 649 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है। इससे पहले 2004 में पूरे अक्टूबर महीने में 58.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। बारिश और ठंडी हवाओं के कारण इस बार अधिकांश जिलों में तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है।Weather

 

14 अक्टूबर तक मौसम सामान्य और खुश्क रहने की संभावना है, जो किसानों के लिए रबी फसलों की बुआई के लिए अनुकूल समय माना जा रहा है। 15 अक्टूबर को ठंडी हवाएं चलेंगी और अधिकतम तापमान 24 से 27 डिग्री के बीच रहेगा।

 

16 अक्टूबर को हल्की बारिश की संभावना है और तापमान 25 डिग्री तक रह सकता है, जबकि 17 अक्टूबर को तापमान 28 डिग्री तक पहुंचने और आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। 18 अक्टूबर को मौसम सामान्य बने रहने के आसार हैं।Weather

 

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को महेंद्रगढ़ की रात सबसे ठंडी रही, जहां तापमान 17.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। 11 अक्टूबर को करनाल और पलवल में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि आज सुबह का तापमान औसतन 17 डिग्री सेल्सियस है। आने वाले दिनों में मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकता है।Weather

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now