Breaking News: धारूहेड़ा: बास रोड पर लगातार बढ़ते अतिक्रमण के कारण रविवार रात को जाम की स्थिति बनी रही। सड़क के दोनों ओर दुकानदारों और ठेले वालों द्वारा किए गए अतिक्रमण की वजह से सड़क की चौड़ाई काफी कम हो गई है, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।Breaking News
स्थानीय लोगों का कहना है कि बास रोड धारूहेड़ा का एक प्रमुख मार्ग है, जो कई रिहायशी कॉलोनियों, औद्योगिक कस्बा खुशखेडा, बाजार क्षेत्रों को जोड़ता है। सड़क किनारे अस्थायी दुकानों, ठेलों और अवैध पार्किंग के कारण कई जगहों पर एक साथ दो वाहन निकल पाना भी मुश्किल हो जाता है। लोगों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।Breaking News
जाम की स्थिति के चलते राहगीरों और वाहन चालकों में रोष देखने को मिला। कई लोगों ने बताया कि रोजाना इस मार्ग से गुजरने में अतिरिक्त समय लग रहा है, जिससे कामकाज और व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।
स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि बास रोड पर अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। साथ ही सड़क किनारे अवैध पार्किंग पर भी सख्ती की जाए, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।
धारूहेड़ा। बास रॉड पर जाम
















