मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Breaking News: भिवाड़ी का एट्री गेट पर बनेगा चोराहा मॉडल, 5.42 करोड़ रूप्ए होगें खर्च

On: January 14, 2026 7:53 PM
Follow Us:
भिवाड़ी का एट्री गेट पर बनेगा चोराहा मॉडल, 5.42 करोड़ रूप्ए होगें खर्च

Breaking News: भिवाड़ी. केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि औद्योगिक नगरी में प्रवेश करते समय भिवाड़ी मोड अब उद्योग नगरी की नई पहचान बनेगा। जल्द ही यहां सौंदर्यीकरण का काम शुरू होगा। विकास कार्य के अंतर्गत 5.42 करोड़ रुपए की लागत से सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।

चौराहा मॉडल के रूप में होगा पेश: सौंदर्यीकरण पूरा होने के बाद चौराहा मॉडल के रूप में पेश होगा। केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने मंगलवार को भिवाड़ी मोड चौराहे के विकास कार्य एवं सौंदर्यीकरण का शिलान्यास किया। जिसका कार्यादेश जारी कर दिया गया है एवं कार्य एक वर्ष में पूर्ण किया जाना प्रस्तावित है।Breaking News

यह भी पढ़ें  Haryana: राजस्थान के युवक ने किया ऐसा काम, रेवाड़ी पुलिस ने सिखाया सबक

ट्रैफिक आइलैंड्स का निर्माण: विकास कार्यों के अंतर्गत जंक्शन पर 18 मीटर व्यास के ट्रैफिक सर्किल का निर्माण, सर्किल के चारों ओर चार लेन सीसी पेवमेंट का विकास किया जाएगा, जिससे वाहनों की आवाजाही सुगम हो सके। साथ ही यातायात को सही दिशा देने के लिए ट्रैफिक आइलैंड्स का निर्माण, सजावटी स्ट्रीट लाइट्स, उद्यानिकी एवं लैंडस्केपिंग कार्य किए जाएंगे।Breaking News

फीचर पिलर्स का निर्माण: जंक्शन को एक विशिष्ट पहचान देने के लिए फीचर पिलर्स का निर्माण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सडक़ संकेत एवं मार्गदर्शन के लिए गैंट्री बोर्ड, ओवरहेड साइन बोर्ड भी लगाए जाएंगे।Breaking News

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now