मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Flight Ticket: दीपावली और छठ पर UP बिहार जानें वालों के लिए बड़ी खबर! फ्लाइट किराए पहुंचा आसमान पर

On: June 19, 2025 1:45 PM
Follow Us:
Big news for those who go to UP and Bihar on Diwali and Chhath

Flight Ticket:  दीपावली और छठ महापर्व में अभी चार महीने से अधिक का समय बाकी है, लेकिन अभी से हवाई टिकट ऊंचे दामों पर बुक हो रहे हैं। दीपावली और छठ महापर्व के मौके पर दरभंगा एयरपोर्ट से आने वाले यात्री चार महीने पहले से ही किराए में हुई बढ़ोतरी को देखकर हैरान हैं। इस बार दीपावली का त्योहार 21 अक्टूबर को मनाया जाएगा। उससे पहले ही हवाई किराए में उछाल आ रहा है। बता दें, दरभंगा एयरपोर्ट पर फिलहाल तीन एयरलाइंस कंपनियां सेवा दे रही हैं।

एयरलाइंस के बीच प्रतिस्पर्धा का भी कोई फायदा नहीं

कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा के कारण यात्रियों को उम्मीद थी कि त्योहार पर किराए में कमी आएगी, लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है। दीपावली और छठ महापर्व की लंबी दूरी होने के बावजूद टिकटों के लिए मारामारी मची हुई है। यह स्थिति खासकर दरभंगा और मुंबई के बीच हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों में है। घर से दूर दूसरे राज्यों में नौकरी, रोजगार, व्यवसाय करने वाले लोगों को इन त्योहारों का लंबे समय से इंतजार रहता है। लोग अपने परिवार के साथ घर पर ही दीपावली और छठ मनाना चाहते हैं। लेकिन त्योहार के उत्साह में उनकी जेब ढीली हो जाती है।Flight Ticket

यह भी पढ़ें  Imd Weather Update: देश के इन राज्यों में होगी भारी बारिश, मॉनसून की हुई एंट्री, देखें आज का मौसम पूर्वानुमान

दीपावली और छठ के लिए जून से बुकिंग शुरू

पिछले साल दीपावली और छठ महापर्व पर अक्टूबर में मुंबई से दरभंगा लौटने वाले यात्रियों को एक टिकट के लिए 14 से 15 हजार रुपये चुकाने पड़ रहे थे। तब इस हवाई मार्ग पर सिर्फ स्पाइसजेट कंपनी की उड़ान सेवा थी। इस बार तीन एयरलाइंस की सेवाएं उपलब्ध हैं। इस बार स्पाइसजेट, आकाश और इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान सेवा उपलब्ध है। इसके बाद भी किराए में उछाल है। इस बार दीपावली और छठ महापर्व के लिए टिकटों की बुकिंग जून से शुरू हो गई है। दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद और बेंगलुरु हवाई मार्ग पर आने वाले यात्रियों के लिए हवाई किराए में कोई राहत नहीं है।

यह भी पढ़ें  55 सालों तक सत्ता सुख भोगने वाली कांग्रेस किसानों की हालत की जिम्मेदार – मुख्यमंत्री

अभी से फ्लाइट का किराया आसमान छू रहा है

मुंबई से दरभंगा लौटने वाले यात्री को 18 से 21 अक्टूबर के बीच हवाई यात्रा करने पर स्पाइसजेट कंपनी से 11 से 13 हजार रुपये में टिकट मिल रहा है। इसी रूट पर इंडिगो की फ्लाइट में 13,778 रुपये में टिकट मिल रहा है। आकाश एयरलाइंस में टिकट खरीदने के लिए यात्री को 17,232 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। जबकि इसी हवाई रूट पर दरभंगा से यात्रा करने वाले यात्री को 8 से 15 हजार रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। दिल्ली से घर लौटने वाले यात्री को पटना एयरपोर्ट के मुकाबले दरभंगा एयरपोर्ट से टिकट खरीदने के लिए तीन से चार हजार रुपये अतिरिक्त चुकाने पड़ रहे हैं।Flight Ticket

यह भी पढ़ें  Rewari news: कागजो में उलझा रेवाडी कन्या विद्यालय भवन निर्माण, पूर्व विधायक कापडीवास ने सीएम को सौंपा ज्ञापन

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now