Railway: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। अब रेल के अंदर आने वाली 1 जुलाई से ट्रेन की ऑनलाइन तत्काल टिकट बुक पहले जैसा नहीं रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक, भारतीय रेलवे ने ऑनलाइन तत्काल (Tatkal) ट्रेन टिकट बुकिंग के लिए नए नियम लागू करने का ऐलान किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, 1 जुलाई 2025 से IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप से तत्काल टिकट बुकिंग केवल उन यात्रियों के लिए उपलब्ध होगी जिन्होंने अपने IRCTC यूजर प्रोफाइल से आधार नंबर लिंक कर सफलतापूर्वक ऑथेंटिकेशन किया हो। Tatkal Ticket Booking
ऑथेंटिकेशन जरूरी
जानकारी के मुताबिक, 15 जुलाई 2025 से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार आधारित OTP (वन-टाइम पासवर्ड) ऑथेंटिकेशन भी अनिवार्य कर दिया जाएगा। इसका मतलब है कि टिकट बुकिंग के समय यात्रियों को अपने आधार नंबर के जरिए भेजे गए OTP को वेरिफाई करना होगा। Railway News
नई पाबंदियां
मिली जानकारी के अनुसार, नई नियमावली के तहत, तत्काल टिकट बुकिंग की शुरुआत के पहले 30 मिनट के दौरान अधिकृत एजेंटों को टिकट बुकिंग की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा, 15 जुलाई 2025 से कंप्यूटराइज्ड पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) काउंटरों और ऑथराइज्ड रेलवे एजेंट्स जरिए बुक किए जाने वाले सभी तत्काल टिकटों के लिए भी OTP ऑथेंटिकेशन अनिवार्य होगा। Tatkal Ticket Booking
मकसद और फायदा
जानकारी के मुताबिक, रेलवे का यह कदम टिकट बुकिंग प्रक्रिया को और अधिक ट्रांसपेरेंसी और सिक्योर बनाने के लिए उठाया गया है। आधार ऑथेंटिकेशन और OTP के जरिए टिकट बुकिंग में धोखाधड़ी और बुकिंग एजेंट्स, टिकटों की गलत तरीके से बुकिंग को रोकने में मदद मिलेगी। Railway News
यात्रियों के लिए सुझाव
मिली जानकारी के अनुसार, यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी IRCTC प्रोफाइल में आधार नंबर लिंक कर लें और ऑथेंटिकेशन सिस्टम पूरी कर लें ताकि वे बिना किसी परेशानी के तत्काल टिकट ऑनलाइन बुक कर सकें। इसके साथ ही, टिकट बुकिंग के समय OTP को सही तरीके से दर्ज करना आवश्यक होगा। Tatkal Ticket Booking
जानकारी के मुताबिक, यह नया नियम रेलवे टिकट बुकिंग सिस्टम को और अधिक सुरक्षित बनाने और यात्रियों को बेहतर सेवा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।















