LPG New Rates: जून 2025 की पहली तारीख के साथ ही तेल कंपनियों ने नए LPG रेट जारी कर दिए हैं. इस बार कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई है. जबकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इससे होटल, रेस्टोरेंट और कमर्शियल उपयोगकर्ताओं को राहत जरूर मिली है.LPG New Rates
19 किलो वाले सिलेंडर में ₹25 तक की राहत
इंडियन ऑयल द्वारा जारी रेट लिस्ट के अनुसार 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर अब दिल्ली में ₹1723.50 में मिलेगा, जो मई में ₹1747.50 का था. यानी 1 जून से यह ₹24 सस्ता हो गया. इसी तरह कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में भी सिलेंडर के दाम घटे हैं.LPG New Rates
शहरवार कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमतें LPG New Rates
शहर पहले का रेट नया रेट कमी
दिल्ली ₹1747.50 ₹1723.50 ₹24.00
कोलकाता ₹1851.50 ₹1826.00 ₹25.50
मुंबई ₹1699.00 ₹1674.50 ₹24.50
चेन्नई ₹1906.00 ₹1881.00 ₹25.00
घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर
1 जून 2025 को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (14.2 किलो) की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है. 8 अप्रैल 2025 के बाद से घरेलू गैस सिलेंडर के दाम जस के तस बने हुए हैं. नीचे प्रमुख शहरों में घरेलू सिलेंडर के रेट देखें:
शहर घरेलू सिलेंडर रेट (14.2 किलो)
दिल्ली ₹853.00
कोलकाता ₹879.00
मुंबई ₹852.50
चेन्नई ₹868.50
कॉमर्शियल और घरेलू LPG रेट कैसे तय होते हैं?
कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार की परिस्थितियों जैसे कच्चे तेल के रेट, मुद्रा विनिमय दर और मांग-आपूर्ति के अनुपात पर निर्भर करती हैं. इसी कारण मई में जहां दिल्ली में रेट ₹1747.50 था. वहीं जून में यह घटकर ₹1723.50 हो गया.
वहीं दूसरी ओर घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें सरकार के नियंत्रण में होती हैं. इन्हें सरकार कभी-कभार सब्सिडी के तहत घटाती-बढ़ाती है. मार्च 2024 से दिल्ली में घरेलू सिलेंडर ₹803 में मिल रहा था. जिसे अप्रैल 2025 में ₹50 बढ़ाकर ₹853 किया गया और तब से यह स्थिर है.
उपभोक्ताओं को कहां मिली राहत और कहां निराशा
कॉमर्शियल उपभोक्ताओं के लिए यह कटौती राहत लेकर आई है. खासकर उन लोगों के लिए जो रेस्टोरेंट, ढाबे या केटरिंग का व्यवसाय करते हैं. वहीं घरेलू उपभोक्ताओं को इस बार भी कोई राहत नहीं मिली. जिससे आम परिवारों की बजट पर कोई सीधा असर नहीं पड़ा है.

















