मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Earthquake: हिमाचल में फिर डोली धरती, जानिए भूंकप की कितनी रही तीव्रता

On: February 23, 2025 4:20 PM
Follow Us:

Earthquake: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में रविवार सुबह 8.42 बजे मध्यम तीव्रता का भूकंप आया। भूंकप आते ही लोगोंं में अफरा तफरी मच गई। भय के चलते लोग घरो के बाहर आ गए।

सूचना के अनुसार रविवार को हिमाचल प्रदेश के कई जिले के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है झटके ज्यादा तेज नहीं थे। इसी के चलते जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

मंडी का हाई रिस्ट एरिया: ​बता दे पहाडी इलाके के चलते यहां पर भूंकप अक्सर आते रहे है। रविवार को आए भूकंप की तीव्रता 3.7 थी। भूकंप सुंदरनगर क्षेत्र में किरगी के पास 7 किलोमीटर की गहराई पर आया। बताया जा रहा है मंडी इलाका भूकंप का हाई रिस्क एरिया है।

यह भी पढ़ें  Haryana: रेवाड़ी हसला प्रधान मनोज मसानी का शिक्षकों ने किया स्वागत

 

Earthquakeसे बचने के लिए, ये उपाय अपनाए जा सकते हैं: 

  • अगर घर में हैं, तो मज़बूत मेज़ या टेबल के नीचे छुप जाएं. 
  • सिर को ढक लें. 
  • कांच की खिड़कियों, दरवाज़ों, और भारी सामान से दूर रहें. 
  • अगर बाहर हैं, तो ऊंची इमारतों, पुलों, बिजली के खंभों, और पेड़ों से दूर रहें. 
  • खुले मैदानों में सुरक्षित जगह पर बैठ जाएं. 
  • अगर वाहन में हैं, तो तुरंत खुली जगह पर रोकें. 
  • भगदड़ से बचें, शांत रहें, और सुरक्षित स्थान की ओर बढ़ें. 
  • लिफ़्ट का इस्तेमाल न करें. 
  • सीढ़ियों का इस्तेमाल करना सबसे समझदारी भरा काम है. 
  • अगर मलबे के नीचे दब जाएं, तो किसी रुमाल या कपड़े से मुंह को ढकें. 
  • मलबे के नीचे खुद की मौजूदगी को जताने के लिए पाइप या दीवार को बजाते रहें. 
यह भी पढ़ें  Haryana Politics: गृहमंत्री अमित शाह की स्पीच से विधायकों सांसदों को मिलेगा स्पष्ट संदेश, कांग्रेस के वोट चोरी आरोपों का मिलेगा जवाब

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now