Haryana: हरियाणा CM सैनी ने बीते दिन बुधवार को कबीर दास जयंती कार्यक्रम में शिरकत की। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, रणबीर गंगवा, डॉ अरविंद शर्मा, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल,स्वामी स्वदेश कबीर, विधायक कपूर वाल्मीकि, रणधीर पनिहार, पूर्व मंत्री अनूप धानक, देवेंद्र बबली, दुड़ाराम भी मौजूद थे।
CM सैनी ने दी ये सौगाते
- CM सैनी ने इस कार्यक्रम के दौरान बड़ा ऐलान किया है। सिरसा जिले में बन रहे सरसाई नाथ मेडिकल कॉलेज में 100 बैड का नशा मुक्ति केन्द्र बनेगा ।
- डबवाली में स्थित नशामुक्ति केंद्र में 10 बैड हैं, उन्हें बढ़ाकर 30 किया जाएगा
- सफाई कर्मचारियों के वेतन में 2100 रुपये बढ़ोत्तरी का ऐलान किया गया है।
- CM सैनी ने कहा कि संकल्प पत्र में जो हमने कहा है वो हम पूरा करेंगे ।
- CM सैनी ने 31 लाख रुपये देने का सीएम ने ऐलान किया, जिससे समाज के अनुसार विकास कार्य होंगे।
- ऐलनाबाद सरकारी अस्पताल के पास एक नया नशा मुक्ति केंद्र बनेगा।

















