Breaking News: हरियाणा में एक बडी खबर सामने आ रही हैं हरियाणा में आज यानि 29 मई को ब्लैकआउट नहीं होगा। जबकि बुधवार को हरियाणा के 22 जिलों में ब्लैक आउट करने के आदेश जारी किए गए थें
आइए जानते है कि ऐसे मे यह फैसला क्यों बदला गया। Breaking News
बता दे कि ऑपरेशन शील्ड के तहत हरियाणा में 29 मई को होने वाली मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट को स्थगित कर दिया गया है। केंद्र के फैसले के बाद मॉक ड्रिल स्थगित की है। अब मॉक ड्रिल बाद में यानि दोबारा जून में होगींBreaking News
इसको लेकर फिर से घोषणा केंद्र अलग से करेगा। मॉक ड्रिल में ड्रोन जैसे हवाई हमलों से बचाव का अभ्यास होना था। साथ ही सायरन भी बजने थे। लेकिन ये सब आज नहीं होगा।
इससे पहले हरियाणा में 7 मई को मॉक ड्रिल की गई थी। इस दौरान हवाई हमलों की चेतावनी के लिए सायरन बजाकर लोगों को आगाह किया गया था। रात को करीब आधे घंटे तक ब्लैकआउट रहा था।Breaking News
Breaking News इमरजेंसी नंबर नोट करें
पुलिस: 112
फायर ब्रिगेड: 101
एम्बुलेंस: 120
मॉक ड्रिल से क्या है संदेश: बता दे कि अगर हवाई हमले के सायरन या घोषणाएं सुनाई दें तो घबराएं नहीं, यह एक अभ्यास होगा।
पुलिस, स्कूल अधिकारियों, बिल्डिंग सुरक्षा या किसी अन्य सरकारी अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें।
Breaking News ऑपरेशन शील्ड का क्या मकसद.
मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट के जरिए सरकार का मकसद राज्य में इमरजेंसी तैयारियों को देखना और युद्ध या हवाई हमले की सूरत में जवाब देने की क्षमता को बढ़ाना है।
आपातकाल के समय जल्दी और सही मदद हो सके, आम लोगों, सुरक्षा बलों और प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल रहे, इसे सुनिश्चित करना है।
अभ्यास के दौरान हवाई या ड्रोन हमले के वक्त पैदा हुई स्थिति के हिसाब से कमियों को परखकर उन्हें आगे के लिए दूर किया जाएगा।
जिले के नागरिक स्वेच्छा से इस अभ्यास में भाग लेंगे। इस दौरान सायरन की सक्रियता की जांच सहित अन्य गतिविधियां भी होंगी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 7 मई को आपात स्थिति की तैयारी और प्रतिक्रिया को परखने के लिए पहली मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था। Breaking News

















