Breaking News: मार्च 2025 तक हरियाणा में कुल 52.50 लाख बीपीएल और एएवाई कार्डधारक परिवार थे। लेकिन ताजा जांच के बाद यह संख्या घटकर 47.72 लाख रह गई है। यानी चुनावी साल में बढ़ी संख्या अब कटौती की ओर जा रही है।
गरीबों को झटका: हरियाण में अब गरीबों के लिए नायब सैनी सरकार की ओर से एक बड़ा झटका दिया है। गरीबी रेखा से नीचे (BPL) और अंत्योदय अन्न योजना (AAY) परिवारों को दिए जाने वालेसरसों के तेल की कीमत लगभग ढाई गुना कर दी गई है।
अब 2 लीटर तेल की बोतल के लिए लोगों को ₹100 चुकाने होंगे, जबकि पहले ये कीमत ₹40 थी। यानी सीधा ₹60 का झटका, जो पहले से महंगाई की मार झेल रहे लोगों को और परेशान कर रहा है। Breaking News
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने इस संबंध में सभी जिला खाद्य नियंत्रकों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि नई कीमतें तत्काल लागू होंगी। तेल की सप्लाई अब केवल फोर्टिफाइड किस्म से की जाएगी।
बता दे कि सरकार न आय की समीक्षा करते हुए बीपीएल और एएवाई कार्ड की समीक्षा कर 4.78 लाख परिवारों के कार्ड रद्द कर दिए हैं। क्योंकि इसकी आय ज्यादा होने के बाजवूद कम दिखाई गई थी।Breaking News
बताया जा रहा है य तो शुरूआत है अभी कई ओर चीजो के भी दाम बढाए जाने है। गरीबों के साथ किए जा रहा यह खेल आजकल चर्चा का विष्य बना हुआ है।

















