Breaking News: स्कूल बस चालक नशे में, बसो में नहीं मिलें कैमरे व फर्स्ट एड बॉक्स

On: November 6, 2025 7:27 PM
Follow Us:
स्कूल बस चालक नशे में, बसो में नहीं मिलें कैमरे व फर्स्ट एड बॉक्स

Breaking News: रेवाड़ी जिला पुलिस की ओर से विशेष रुप से स्कूली वेन व बसों को चेक का अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान अंतर्गत वीरवार को यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले 20 स्कूली वाहनों का चालान किया गया जिनमें 19 स्कूली बस,1 स्कूली वेन का चालान किया गया है। Breaking News

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाई गई इस मुहिम के तहत जिला के यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक ताराचंद की टीम सहित सभी थाना प्रभारियों की विभिन्न टीमों ने स्कूल बसों की जाँच के दौरान बसों में स्थापित किए गए फर्स्ट एड बॉक्स, कैमरे व अग्निशामक यंत्रो को चेक किया। Breaking News

पुलिस टीमों ने बस चालकों को हिदायत देते हुए कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें, क्षमता से अधिक स्कूली छात्र ना बैठाए तथा बस चलाते समय किसी भी नशीले पदार्थ का सेवन भी न करें। क्योंकि ऐसा करने से आप दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं।

 

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है, इसलिए उनकी सुरक्षा करना हम सबका परम कर्तव्य बनता है इसलिए उनकी जिंदगी से किसी भी सूरत में खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर स्कूली बसों के अंदर फर्स्ट एड बॉक्स कैमरे व अग्निशामक यंत्र नहीं पाए गए और क्षमता से अधिक स्कूली छात्र बैठाए तो उनके खिलाफ यातायात नियमों की अवहेलना करने के आरोप में सख्त कार्रवाई की जाएगी। रेवाड़ी पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक ताराचंद ने स्कूली बस चालकों को बताया कि उनके द्वारा बस को सड़क पर हमेशा बाई लाईन में ही चलाया जाना चाहिए और बच्चों को बिठाने या छोड़ने के लिए सही तरीके से साईड पर रुकना चाहिए। उन्होंने स्कूल बस चालकों से कहा कि सभी को सड़क पर चलते समय यातायात नियमों की पालना, अपने वाहन को हमेशा सफेद लाइन से नीचे खड़ा करना, बसों में निर्धारित बच्चे बिठाना ही सुनिश्चित करें। वाहन को मोड़ने से पहले इशारा करना चाहिए और निर्धारित गति सीमा में ही अपने वाहन को चलाना चाहिए।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now