Breaking News
Rewari News: गांवों में बजेगी स्वच्छता की अलख, शुरू हुआ 7 दिनों का जागरूकता अभियान Dharuhera News: तपती गर्मी, आग के धुनों के बीच तप रहे योगी दिवाली नाथ महाराज Haryana Weather News: रेवाड़ी से अंबाला तक आग उगल रहा सूरज, इस दिन से बदलेगा मौसम, होगी तेज बारिश Haryana News: निजी वीडियो के सहारे युवती का शोषण, शादी भी तुड़वाई रेवाड़ी साउथ रेंज के नए IG बने ओम प्रकाश नरवाल, अपराध नियंत्रण पर रहेगा फोकस Rewari Accident News: तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को कुचला Haryan crime: 1.89 करोड़ की साइबर ठगी में रेवाड़ी पुलिस ने तीन ओर दबोचे Rewari में ACB की बडी कार्रवाई: होमगार्ड कमांडेंट 50 हजार रिश्वत के साथ काबू Haryana Monsoon Update: गर्मी से मिलेगी राहत, इस दिन राज्य में पहुंचेगा मानसून Rewari Breaking News: संदिग्ध हालात में स्कूल संचालक की हुई मौत, कार में मिला शव
Home Haryana News Breaking news:मोदी सरकार की बड़ी सौगात: एम्स रेवाड़ी में शैक्षणिक सत्र को...

Breaking news:मोदी सरकार की बड़ी सौगात: एम्स रेवाड़ी में शैक्षणिक सत्र को हरी झंडी

Breaking news: संकल्प से सिद्धि तक – राव इंद्रजीत  सिंह के अथक प्रयासों से साकार हुआ एम्स का सपना, अब 50 एमबीबीएस सीटों के साथ शिक्षा का नया सवेरा

रेवाड़ी। भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने माजरा (रेवाड़ी) में निर्माणाधीन देश के 22वें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में इसी शैक्षणिक सत्र से 50 एमबीबीएस सीटों की स्वीकृति मिलने पर केंद्र एवं प्रदेश सरकार का हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इस उपलब्धि को अहीरवाल क्षेत्र के विकास और स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम बताया है।

डॉ. पोपली ने विशेष रूप से विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र के चलते ही आज रेवाड़ी की धरा पर विश्वस्तरीय चिकित्सा शिक्षा का सपना साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने न केवल स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत किया है, बल्कि चिकित्सा शिक्षा को आम आदमी की पहुँच में लाकर युवाओं के लिए अवसरों के नए द्वार खोले हैं।

जिला अध्यक्ष ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके कुशल मार्गदर्शन में एम्स रेवाड़ी के निर्माण और संचालन की प्रक्रिया में जो तेजी आई है, वह सराहनीय है। डॉ. पोपली ने विशेष रूप से केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं स्थानीय सांसद राव इंद्रजीत सिंह के अथक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह परियोजना राव साहब का एक ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है और उनके निरंतर प्रयासों व निगरानी के कारण ही ज़मीन अधिग्रहण से लेकर बजट आवंटन और अब शैक्षणिक सत्र की शुरुआत की बाधाएं दूर हो सकी हैं।

इसके साथ ही, उन्होंने हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव  का भी धन्यवाद किया। डॉ. पोपली ने कहा कि प्रदेश सरकार के सक्रिय सहयोग और प्रशासनिक तत्परता के कारण ही रेवाड़ी आज धरातल पर आकार ले रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि एम्स में एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू होने से न केवल मेधावी छात्रों को लाभ मिलेगा, बल्कि यहाँ बनने वाला 750 बेड का अस्पताल आने वाले समय में दक्षिण हरियाणा और पड़ोसी राज्य राजस्थान के सीमावर्ती जिलों के लिए जीवनदायिनी सिद्ध होगा।

डॉ. वंदना पोपली ने अंत में कहा कि भाजपा सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और एम्स रेवाड़ी इस प्रतिबद्धता का सबसे बड़ा प्रमाण है। इस सौगात के लिए समस्त जिला भाजपा और रेवाड़ी की जनता प्रधानमंत्री और पूरी टीम की सदैव आभारी रहेगी।

Exit mobile version