Breaking News: हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर धारूहेड़ा में बैठक

On: January 26, 2026 12:10 PM
Follow Us:
rss meetin dharuhera

Breaking News: धारूहेड़ा: अंबेडकर बस्ती में प्रस्तावित हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सेक्टर चार स्थित ज्योतिबा फुले पार्क में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य कार्यक्रम की रूपरेखा तय करना और आयोजन को सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिम्मेदारियों सोंपना था।Breaking News

बैठक में स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं और आयोजन से जुड़े प्रमुख लोगों ने भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान हिंदू सम्मेलन के आयोजन के लिए एक समिति का गठन किया गया।Breaking News

इसमें धर्मपाल, हरिओम शर्मा, संदीप जांगड़ा, राजकुमार, वीर सिंह राणा, अजीत यादव, देवेंद्र देवासी, जनार्दन, भगवान सिंह राठौड़ को समिति का सदस्य बनाया गया, जबकि नगर संयोजक की जिम्मेदारी सुभाष को सौंपी गई। समिति के सदस्यों ने आपसी सहमति से कार्यक्रम की तैयारियों, प्रचार-प्रसार, व्यवस्थाओं और सामाजिक समन्वय से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now