Breaking news:हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर नौवां विशाल जागरण एवं भंडारे का आयोजन गुरुग्राम में किया गया। भंडारे मे हज़ारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बजरंगबली जी का प्रसाद ग्रहण किया।

इससे पहले रात्री में विशाल जागरण का आयोजन किया गया जिसमें विशेष रूप से देवेन्द्र अग्रवाल, कोमल जाखड़,जोगेंद्र ब्रजवासी,राहुल आदि कलाकारों ने बजरंगबली जी का गुणगान करते हुए अपनी अपनी प्रस्तुति देकर भक्तजनों झूमने पर मजबूर कर दिया।

कार्यक्रम के आयोजक पूर्व सरपंच Malkhan Singh ने बताया कि 2014 में उन्होंने अपने पिता स्वर्गीय चौधरी तेज सिंह जी की याद में बजरंगबली जी का मंदिर मंदिर निर्माण करवा कर मूर्ति स्थापित की थी तब से लेकर हर वर्ष बजरंगबली जी के जन्मोत्सव पर यह प्रोग्राम आयोजित करते आ रहे हैं।
पिछले 10 सालों से यह जागरण भंडारे का कार्यक्रम मालपुरा गांव में किया जा रहा था लेकिन इस बार यह कार्यक्रम गुड़गांव में आयोजित किया गया है।

जिसमें हज़ारों की संख्या में लोग पहुंचकर प्रभु का आशिर्वाद लेते हुए कार्यक्रम की शोभाबढ़ातेहैं।

कार्यक्रम को शांति पूर्वक सफल बनाने के लिए सरपंच Malkhan Singh ने सभी भक्तजनों का आभार प्रकट किया।

By Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

BREAKING NEWS
Latest News • Haryana News • Rewari News • Dharuhera Updates • Breaking News • Local News • Weather Alert • Crime News •