Breaking News: नगरपालिका धारूहेड़ा की CAG से ऑडिट कराने की मांग, सीएम को भेजा पत्र

On: March 7, 2026 8:33 PM
Follow Us:

धारूहेड़ा: धूसखोरी के आरोप में धारूहेड़ा नपा में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता हरीश कुमार की गिरफ्तारी के बाद कस्बे में एक दूसरों पर आरोप लगने शुरू हो गए है। इसी को लेकर एक दर्जन लोगों सीएम को पत्र भेजकर नगरपालिका धारूहेड़ा की भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG)  से ऑडिट कराने की मांग की है ताकि दूध का दूध पानी का पानी हो सके।Breaking News

लोगो ने मांग की है 2010 से नपा क्षेत्र में हुए सभी विकास कार्यो की गुणवत्ता की जांच लोक निर्माण विभाग, हरियाणा के टेक्निकल विभाग से सयुंक्त कमेटी से जांच की जाए। क्योंकि किसी भी कार्य में गुणवत्ता नहीं दिखाई दे रहीं हैं।Breaking News

शुक्रवार को जेई की विजिलेंस की रेड के बाद य़ह साबित हो गया है कार्यो में गुणवत्ता नहीं थी इसलिए ठेकेदार सेटिंग का खेल कर रहे थे। ठेकेदारों का काम यदि ठीक था तो बिल पास कराने के लिए सेटिंग की जरूरत नहीं है।Breaking News

लोगो का यह भी आरोप है यदि ठेकेदार को जेई बार परेशान कर रहा था वे इसके लिए उच्च अधिकारी से मिल सकते थे। लेकिन ऐसा नहीं किया। क्योंकि ज्यादातर कालोनियों मेंं इस ठेकेदार के कार्य से लोग परेशान थे।Breaking News

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now