BPL Ration Card: BPL राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर! जल्दी करें ये काम वरना कट जाएगा आपका राशन कार्ड

On: April 30, 2025 11:20 AM
Follow Us:
BPL Ration Card

राशन कार्ड धारकों को ई-केवाईसी के लिए दी गई अंतिम तिथि अब खत्म होने वाली है। ई-केवाईसी के लिए अंतिम तिथि 30 अप्रैल तय की गई है। अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराई है तो जल्द से जल्द यह काम पूरा कर लें। अगर आपने 30 अप्रैल तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो आपका नाम राशन कार्ड से हटा दिया जाएगा।

72 लाख लाभार्थियों ने अब तक नहीं कराई ई-केवाईसी

ई-केवाईसी की समय सीमा अब तक 6 बार बढ़ाई जा चुकी है। अब अंतिम तिथि खत्म होने में सिर्फ 1 दिन बचे हैं। लेकिन, अभी भी राज्य के 72,18,818 राशन कार्ड धारक सदस्यों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है। अगर राशन कार्ड धारक सदस्य अंतिम तिथि तक ई-केवाईसी नहीं कराते हैं तो उनका नाम राशन कार्ड से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। वर्तमान में राज्य में कुल राशन कार्डधारी सदस्यों की संख्या 2,63,74,332 है।

फर्जी राशन कार्डधारियों के नाम हटेंगे केंद्र सरकार ने फर्जी राशन कार्डधारियों के नाम पोर्टल से हटाने के लिए ई-केवाईसी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी फर्जी राशन कार्डधारी लाभ से वंचित हो जायेंगे। पीडीएस डीलरों को 100 फीसदी ई-केवाईसी करने की जिम्मेदारी दी गयी है। पीडीएस डीलरों को 6 माह से नहीं मिला कमीशन राज्य के 25 हजार पीडीएस डीलरों को पिछले 6 माह से कमीशन की राशि का भुगतान नहीं किया गया है। राज्य सरकार पर पीडीएस डीलरों का करीब 25 करोड़ रुपये बकाया है। नवंबर 2024 से अप्रैल 2025 तक की कमीशन की राशि पीडीएस डीलरों को नहीं मिली है, जिससे पीडीएस डीलरों में काफी रोष है।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now