BMW F 450 GS प्री-बुकिंग शुरू, 4 लाख के करीब कीमत, लग्जरी और परफॉर्मेंस का जबरदस्त मेल

On: November 13, 2025 4:01 PM
Follow Us:
BMW F 450 GS प्री-बुकिंग शुरू, 4 लाख के करीब कीमत, लग्जरी और परफॉर्मेंस का जबरदस्त मेल

लग्जरी वाहन निर्माता BMW अब दोपहिया वाहन सेगमेंट में भी अपने कदम तेजी से बढ़ा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी जल्द ही भारत में अपनी नई मोटरसाइकिल BMW F 450 GS को लॉन्च कर सकती है। हालांकि अभी तक BMW ने इस बाइक को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन कई डीलर्स ने इसके लिए अनौपचारिक रूप से बुकिंग शुरू कर दी है।

प्री-बुकिंग की जानकारी

कुछ डीलर्स के मुताबिक BMW F 450 GS की प्री-बुकिंग 10 हजार रुपये से लेकर 25 हजार रुपये तक की राशि में हो रही है। जो ग्राहक पहले बुकिंग करते हैं, उन्हें डिलीवरी में प्राथमिकता दी जाएगी। फिलहाल बाइक के लॉन्च की तारीख और कीमत को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है, लेकिन माना जा रहा है कि यह जल्द ही 2026 की पहली तिमाही में बाजार में उपलब्ध हो सकती है।

दमदार इंजन और पावर

इस मोटरसाइकिल में 450 सीसी का पैरलल ट्विन इंजन मिलने की संभावना है। यह इंजन लगभग 48 बीएचपी की पावर और 43 न्यूटन मीटर का टॉर्क प्रदान करेगा। बाइक में छह स्पीड ट्रांसमिशन दिया जाएगा। इसके साथ ही सेमी-ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी मिल सकता है, जो राइडर को बेहतर नियंत्रण देगा।

फीचर्स में मिलेगा भरपूर दम

BMW F 450 GS में कई हाईएंड फीचर्स दिए जाने की उम्मीद है। इसमें 17 और 19 इंच के अलॉय व्हील्स, यूएसडी फोर्क्स, एलईडी लाइट्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कॉर्नरिंग ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, राइडिंग मोड्स, डायनेमिक ब्रेक कंट्रोल, DTC और ERC जैसे आधुनिक फीचर्स शामिल हो सकते हैं। ये फीचर्स बाइक की सुरक्षा और राइडिंग अनुभव को बेहतर बनाएंगे।

कीमत और मुकाबला

लॉन्च के बाद इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत लगभग चार लाख रुपये के आसपास हो सकती है। इस सेगमेंट में BMW F 450 GS का मुकाबला KTM 390, Royal Enfield Himalayan और Triumph Speed जैसी लोकप्रिय बाइक से होगा।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now