Crime News: यूपी हरियाणा के किसानों के बीच खूनी संघर्ष, 39 पर केस दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला

On: January 24, 2026 5:04 PM
Follow Us:

Crime News: हरियााणा के मेवात के हसनपुर के माहौली गांव के पास शुक्रवार को अलीगढ़ (यूपी) के रहने वाले कई लोगों ने हथियारों से लैस होकर हरियाणा के किसान अशोक व गिरवर पर हमला कर दिया। हमलावरों ने अशोक का अपहरण कर उसे ट्रैक्टर सहित यमुना नदी में डुबोकर जान से मारने की कोशिश की। पुलिस ने किसान के पिता मेघ सिंह की शिकायत पर 29 नामजद और दस अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।Crime News

अपहरण करके मारने का प्रयास: बता दे कि 19 दिसंबर को गांव माहौली में यूपी के गांव धारागढ़ी अब नंगला चंडीगढ़ के लोगों ने फायरिंग कर दी थी। मामले में होडल सीआईए टीम ने तीन आरोपियों काबू किया था। आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना के बाद यूपी के लोगों ने गांव माहौली के ट्रैक्टर सवार दो किसान अशोक व गिरवर पर हथियारों के बल पर हमला कर दिया। हमले में गिरवर ने अपनी जान बचाकर भाग गया वहीं, दूसरे किसान अशोक को दर्जनों की संख्या में लोगों ने अपहरण कर यमुना नदी में ट्रैक्टर सहित डूबा कर जान से मारने की कोशिश की।

 

जानिए क्या है पूरा मामला
हरियाणा के गांव माहौली की यमुना नदी के कटाव के कारण जमीन नदी के उस पार यूपी के इलाके में चली गई। इस जमीन पर अलीगढ़ के गांव धारागढ़ी के लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर गांव नांगला चंडीगढ़ बसा लिया। 19 दिसंबर को यूपी के दर्जनों लोगों अचानक ओमप्रकाश उर्फ कल्लू के नेतृत्व में माहौली के किसानों पर जान से मारने की नियत से गोली चला दी।

 

39 लोगों पर मामला दर्ज: सीआईए प्रभारी जगविंदर सिंह ने इस मामले में 39 लोगों पर केस दर्ज किय गया है। वहीं, 19 दिसंबर को जानलेवा हमले के मामले में टीम ने नारायण सिंह उर्फ हप्पू व ओमप्रकाश उर्फ कल्लू सहित नारायण को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। अदालत ने नारायण सिंह उर्फ हप्पू व नारायण को जेल भेज दिया। वहीं, एक दिन के रिमांड के बाद शुक्रवार को ओमप्रकाश उर्फ कल्लू को जेल भेज दिया गया है। हरियाणा-यूपी सीमा पर पिलर लगाया जा रहा है। किसानों की हर संभव मदद की जाएगी।

थाना पुलिस ने मामले की जांच CIA Police  टीम को सौंप दी। 21 जनवरी को सीआईए पुलिस टीम ने फायरिंग कर हमला करने के मामले में ओमप्रकाश उर्फ कल्लू व नारायण सिंह उर्फ हप्पू सहित नारायण को काबू कर अदालत में पेश कर दिया। इस दौरान अपने खेतों गन्ने की फसल की कटाई को लेकर ट्रैक्टर में सवार होकर अपने खेत पर गए गांव माहौली निवासी किसान अशोक व गिरधर पर अवैध हथियारों से हमला कर दिया।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now