Haryana : हरियाणा में BPL धारकों को बड़ी राहत, 12 हजार परिवारों को इस तारीख तक मिलेगा तेल

On: June 9, 2025 4:04 PM
Follow Us:
Big relief to BPL holders in Haryana

Haryana: हरियाणा के सोनीपत में BPL परिवारों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। जिले के साढ़े 12 हजार BPL परिवारों को मई में सरसों का तेल नहीं मिल पाया था। जानकारी के अनुसार अब इन परिवारों को 15 जून तक सरसों का तेल उपलब्ध कराया जाएगा। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने इसके लिए कैरिफारवर्ड का ऑप्शन एक्टिव कर दिया है।

2.80 लाख BPL परिवारों को मिलता हैं लाभ

मिली जानकारी के मुताबिक जिले के करीब 2.80 लाख BPL परिवारों को राशन मिलता है। प्रत्येक परिवार को दो लीटर सरसों का तेल वितरित किया जाता है, जो जिले की 471 राशन डिपो के माध्यम से दिया जाता है।

लेकिन मई में तकनीकी कारणों और वितरण में गड़बड़ी के चलते करीब साढ़े 12 हजार परिवारों को तेल नहीं मिल सका था। जिससे परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ा था।

जून में 15 तारीख तक तेल लेने की अनुमति

अब विभाग ने मई में वंचित रहे लाभार्थियों को जून में 15 तारीख तक सरसों का तेल लेने की अनुमति दी है। राशन डिपो पर पर्याप्त मात्रा में सरसों का तेल भेजा जा रहा है, ताकि वितरण में कोई परेशानी न हो।

इन ब्लाकों में नहीं मिला था तेल 
सोनीपत – 13,924
राई – 1,854
खरखौदा – 8,914

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now