Big Accident: पटौदी: दिल्ली जयपुर हाइ्रवे पर पाटोदी क्षेत्र के गांव राठीवास के पास तेज रफ्तार कैंटर ने आटो को बचाने के चक्कर में अचानक ब्रेक लगा दिए, इससे पीछे से आ रही ईको गाड़ी उसमें भिड़ गई। हादसे में ईको गाड़ी सवार रेवाड़ी के कस्बा धारूहेड़ा के किसानो की दर्दनाक मौत् हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रेवाड़ी जिले के गढी अलावलपुर के रहने वाले अमर सिंह, महेश्वरी के रहने वाले रामबीर, महावीर, नितेश व सुनील कुमार ईको गाड़ी से गुरुग्राम अदालत में एक केस के सिलसिले में आए थे। दोपहर में वह गुरुग्राम से वापस रेवाड़ी अपने गांव जा रहे थे। उनके आगे-आगे एक कैंटर तेज रफ्तार में चल रहा था।
यहां हुआ हादसा: बता दे कि कि राठीवास मोड़ के निकट राठीवास की तरफ से आया एक आटो जैसे ही हाईवे पर चढ़ा तो कैंटर चालक ने आटो को बचाने के चक्कर में ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे चल रही ईको गाड़ी कैंटर से पीछे से भिड़ गई। यह टक्कर इतनी तेज थी कि ईको गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।
दो की मौत: बता दे कार में बैठे हुए पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग पांचों को निजी अस्पताल ले गए। यहां गढी अलावलपुर के अमर सिंह 62 व महेश्वरी 55 रामबीर को मृत घोषित कर दिया गया। कार चालक सुनील की स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है। दो अन्य घायलों का इलाज भी जारी है।
गांव में छाया मातम: अचानक हुए हादसे से गढी अलावलपुर व महेश्वरी में मातम छा गया। हादसे की सूचना आस पास के गांवो से लोग दोनो के घर पहुंच रहे है।

















