Bhiwadi: धारूहेड़ा में फिर आया दूषित पानी, थाने पहुंचा मामला ?

On: September 10, 2024 7:25 AM
Follow Us:
रीको ने तोडी दीवार, धारूहेड़ा में आया दूषित पानी, थाने पहुंचा मामला

भिवाडी प्रशासन ने तोडी दीवार, हरियाणा के खेत दूषित पानी हुए लबालब

Bhiwadi: कस्बे की सीमा से भिवाड़ी के रीको अधिकारियों की मनमानी धारूहेड़ा वासियों के आफत बनी हुई है। सोमवार को भिवाड़ी प्रशासन की ओर से नगीना आशियान में दो जगह से दीवार तोड दी जिससे भिवाड़ी का काला पानी ​धारूहेड़ा खेतोंं में पहुंच गया है। Bhiwadi

नपा उपचेयरमेन अजय जांगडा, शिवदीप ने बताया कि धारूहेड़ा व भिव़ाडी की सीमा पर नगीना गार्डन के पास अथाह काला पानी जमा हो रहा है। भिवाड़ी प्रशासन की ओर से चोरी छीपे से नगीना गार्डन के पास दीवार को तोड दिया जिससे राजस्थान का पानी धारूहेड़ा में उसके खेतोंं में आ गया है।

करीब एक साल पहले बनाया गया अवरोधक भी जलभराव से टूटने लगा है। वहां से काफी पानी धारूहेड़ा में पहुंच रहा है। भिवाडी प्रशासन जलभराव को लेकर गंभीर नहीं है। चोरी छीपे हरियाणा में छोड रहे है।

alwar by passs

पहले भी की हरकत: इससे पहले भिवाड़ी ने मॉर्डन स्कूल की दीवार तोडकर बजरंग नगर में पानी छोड दिया था। एक बार फिर पानी छोडने के लिए दूसरा हथकंडा अपनाया है। पानी छोडने को लेकिन एनएचएसआई की ओर से भिवाडी पर मामला दर्ज करवाया हुआ है।

दीवार तोडने से भिवाड़ी का काला पानी मेरे खेतों में पहुचं रहा है। इसमें कार्रवाई को लेकर सेक्टर छह में शिकायत दी है ताकि पानी को रोका जा सके।
शिव दीप, धारूहेड़ा

 

BHIWADI PANI 2

 

मेरे पास सूचना आई थी। मौके पर टीम गई तो पाया कि जो दीवार तोडी है वह भिवाड़ी की सीमा है। अवरोधक के पास पुलिस तैनात है।
संंजय सिंह, थाना प्रभारी  Sector 6 धारूहेड़ा

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now