Whatsapp Cyber Fraud: इन दिनों साइबर ठग लोगों को निशाना बनाने के लिए एक नया तरीका अपना रहे हैं। ठग व्हाट्सऐप या मोबाइल मैसेज के जरिए शादी का कार्ड भेजने का बहाना बनाकर लोगों से ठगी कर रहे हैं। लोगों को किसी परिचित या अज्ञात नंबर से संदेश भेजा जाता है, जिसमें लिखा होता है कि “मेरी शादी का कार्ड है, कृपया इस लिंक या फाइल को खोलकर देख लें।”Whatsapp
जैसे ही व्यक्ति उस लिंक या एपीके फाइल को डाउनलोड या ओपन करता है, उसके मोबाइल में मालवेयर इंस्टॉल हो जाता है। इसके बाद साइबर ठग मोबाइल की निजी जानकारी तक पहुंच बना लेते हैं और कुछ ही मिनटों में बैंक खाते से पैसे निकाल लेते हैं।
लोगों को सतर्क रहने की सलाह: साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार यह ठगी मुख्य रूप से एपीके फाइल या संदिग्ध लिंक के जरिए की जा रही है। कई मामलों में जैसे ही व्यक्ति फाइल डाउनलोड करता है, फोन में मौजूद बैंकिंग ऐप, ओटीपी और मैसेज की जानकारी ठगों तक पहुंच जाती है। इसके बाद ठग बिना जानकारी के खाते से रकम ट्रांसफर कर लेते हैं। कई राज्यों में इस तरह की ठगी के मामले सामने आ चुके हैं, जिसके बाद पुलिस और साइबर सेल ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।Whatsapp Cyber Fraud

पुलिस का कहना है कि किसी भी अनजान नंबर से आए शादी के कार्ड, कूरियर या अन्य लिंक को बिना जांचे-परखे बिल्कुल न खोलें। अगर कोई फाइल एपीके फॉर्मेट में आती है तो उसे डाउनलोड करने से बचें। इसके अलावा मोबाइल में एंटीवायरस का उपयोग करें और संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। यदि किसी व्यक्ति के साथ इस तरह की ठगी होती है तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए या साइबर क्राइम पोर्टल पर जानकारी देनी चाहिए, ताकि समय रहते कार्रवाई कर पैसे बचाए जा सकें।
Whatsapp Cyber Fraud: आजकल शादी-ब्याह का सीजन हो और WhatsApp पर इनविटेशन कार्ड न आए, ऐसा होना मुश्किल हैं। डिजिटल जमाने में लोग ई-कार्ड के जरिए आसानी से निमंत्रण भेजते हैं। लेकिन इसी सुविधा का फायदा ठग भी तेजी से उठा रहे हैं। साइबर फ्रॉड का नया तरीका वे़डिंग इनविटेशन Scam है। अगर आप ज़रा-सी भी लापरवाही करते हैं तो आपका बैंक बैलेंस मिनटों में गायब हो सकता है।Whatsapp Cyber Fraud
आकर्षक शादी का डिजिटल कार्ड
ठग आपको किसी अंजान नंबर से एक आकर्षक शादी का डिजिटल कार्ड भेजते हैं जिसमें अक्सर एक लिंक या PDF फाइल होती है. संदेश के साथ हमारी शादी में जरूर आइए, कृपया कार्ड ओपन करें या family invitation जैसे भावनात्मक वाक्य लिखे होते हैं ताकि लोग बिना सोचे-समझे क्लिक कर दें। इतना ही अक्सर ये कई बार मोबाइल हैक करते जानकार के नंबर से भेजे जात है ताकि वह जल्दी उसे खोल सके।
महंगा पडा कार्ड पर क्लिक करना
जिसमें बताया कि फरवरी को शाम सात बजे एक अनजान नंबर से उसके वाट्सएप पर एक शादी का निमंत्रण कार्ड का एपिके लिंक आया। जिसे उसने खोल दिया। उसके बाद उसका फोन हैक हो गया।Whatsapp Cyber Fraud
साइबर ठगों ने उसके बैंक के खाते से पांच बार में 50 हजार से ज्यादा अमाउंट निकाल लिया।
उन्होंने कहा कि साइबर ठग लगातार नए-नए तरीके अंजाम दे लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि वह सतर्क रहे अंजान नंबर से आया कोई भी लिंक ओपन ना करें। सतर्कता से ही बचाव किया जा सकता है।Whatsapp Cyber Fraud
कैसे बचें इस खतरनाक शादी के Scam से?
सबसे जरूरी है सतर्कता यानि जागरूकता किसी भी अंजान नंबर से आए PDF, लिंक या वेबसाइट को बिना जांचे खोलें ही नहीं। अगर मैसेज किसी जान-पहचान वाले का भी लगे तो पहले कॉल करके पुष्टि जरूर करें। इतना ही यही फाईल को खोलने से पहले अच्छी तरह से देखें। अपने फोन में एंटीवायरस रखें और बैंक से जुड़े OTP, पासवर्ड या दूसरी निजी जानकारी कभी किसी के साथ साझा न करें।
यदि गलती से आप किसी लिंक पर क्लिक कर चुके हैं तो तुरंत अपनी ऑनलाइन बैंकिंग बदलें, सभी पासवर्ड अपडेट करें और फोन की सुरक्षा जांच करवाएं। जरूरत पड़े तो साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें। क्योंकि इस तरह की फाइल खोलने पर मोबाइल हैक हो जाता है तथा शातिर आपके मोबाइल से खातो से पैसे निकाल लेते है।

















