रेवाड़ी हो या दिल्ली, ​हरियाणा रोडवेज में इन यात्रियों को किराये में मिलेगी छुट, जानिए कैसे

On: November 3, 2023 9:37 PM
Follow Us:

हरियाणा: हरियाणा सरकार हरियाणा रोडवेज एक ओर आफर देने जा रही है। इस आफर के चलते हरियाणा रोडवेज बसो में ईटिकटिंग के चलते स्मार्ट कार्ड से पेयमेंट सिस्टम शुरू किया जाना है।Haryana: रंगारंग प्रस्तुति के साथ हुआ सुरजकुंड मेले का आगाज, जानिए क्या है इस बार खास

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने हरियाणा रोडवेज (Haryana Roadways) बसों में ई- टिकटिंग को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि सफर के दौरान जो स्मार्ट कार्ड इस्तेमाल करेंगे उनको किराए में 5 फीसदी छूट मिलेगी।

रेवाडी हो या दिल्ली यह सुविधा पूरे हरियाणा में लागू होगी। जो लोग फ्री सुविधा का फायदा उठाते हैं उनके लिए भी कार्ड बनाए जाएंगे ताकि उनका भी डाटा मौजूद रहे। अब छात्रों के भी स्मार्ट कार्ड बनेंगे और वो यात्रा के दौरान स्वाइप करने होंगे। जिससे स्टेंडो का भी रिर्काड बना रहेगा।हरियाणा को रेवाड़ी के योगेश सैनी सहित मिले सात IAS, यहां देखिए नाम

इस कदम से रोड़वेज सिस्टम में पारदर्शिता आएगी और टिकटों के गड़बड़झाले से मुक्ति मिलेगी. यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि रोडवेज की बसों में ई- टिकटिंग की व्यवस्था की गई है, ताकि खुले और नकद पैसे का झंझट खत्म हो जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बस में टिकटिंग की व्यवस्था में सुधार किया गया है। उन्होंने कहा कि खुले पैसे के सिस्टम में कंडक्टर और सवारी दोनों को ही नुकसान होता था। ई- टिकटिंग के बाद यह समस्या भी हल हो जाएगी। इतना ही कंडक्टर टिकट रेट से ज्यादा राशि भी नही ले सकेगा।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now