CM haryana: भ्रष्टाचार करने वालो की खैर नहीं, भर्ती मेंं फर्जीवाडे वाले 44 को पहुंचाया सलाखों के पीछे: मनोहर

हरियाणा: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को रेवाड़ी के बावल में प्रगति रैली को संबोधित किया। साथ ही 223 करोड़ के प्रोजेक्टों का उद्घाटन व शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने जल्द ही रेवाड़ी के माजरा में बनने वाले भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) की आधारशिला रखने की बात कही।

 

DSC 6445

CM मनोहर लाल ने कहा कि हमारी सरकार भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। भर्तियां पूरी तरह से पारदर्शिता से हुईं और होंगी। भर्तियों में फर्जीवाड़ा करने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भर्तियों में फर्जीवाड़ा करने वाले 44 लोगों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा चुका है। सीएम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासन में भर्तियों में पारदर्शिता नहीं थी। उनके शासन में कोर्ट ने कई भर्तियां रद्द की। उन्होंने कहा भाजपा सरकार व्यवस्था परिवर्तन का काम कर रही है।

 

DSC 6452

जल सरंक्षण की अपील : सीएम ने जिले के लिए 233 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करने के बाद मंच पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने एक के बाद एक स्थानीय मुद्दों पर भी बेबाकी से अपनी बात कही। उन्होंने एसवाइएल का पानी पहुंचाने की किसी डेट लाइन का उल्लेख नहीं किया, मगर वह पानी बचाने की अपील करना नहीं भूले। सड़क योजनाओं को विकास से जोड़ते हुए मुख्यमंत्री ने अमेरिका के राष्ट्रपति के उस बयान का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके देश में अगर विकास हुआ है तो सड़कों के जाल की वजह से हुआ है। मनोहर लाल 6 वर्ष पूर्व की गई बावल विधानसभा क्षेत्र के गांव मनेठी में एम्स बनाने की घोषणा को भी नहीं भूले। उन्होंने कहा कि मनेठी में जल्दी ही एम्स का निर्माण होगा।

IMG 20211126 WA0118 2

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पास विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। जनता के पैसों की चोरी नहीं होने दी जाएगी। आज के दिन को महत्वपूर्ण बताते हुए सीएम खट्‌टर ने अहीरवाल के शहीदों की धरती को नमन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आतंकवाद को कुचलने के लिए भरसक प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास के मामलों में प्रदेश के पिछड़े क्षेत्रों को महत्व दिया जा रहा है। इसके साथ ही सड़कों के जाल को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति वाले बयान का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कों के निर्माण पर ही प्रदेश का विकास निर्भर करता है।

रेवाड़ी में लेबर कोर्ट बनाने की घोषणा:
रेवाड़ी जिले के बावल और धारूहेड़ा दोनों बड़े औद्योगिक क्षेत्र हैं। यहां सैकड़ों देशी और विदेशी कंपनियां है, जिनमें हजारों लोग काम करते है। रेवाड़ी में लेबर कोर्ट बनाने की मांग काफी पुरानी है। शुक्रवार को प्रगति रैली के मंच से मुख्यमंत्री ने रेवाड़ी में लेबर कोर्ट बनाने की घोषणा की। रैली के मंच से अहीरवाल के नेताओं ने क्षेत्र की काफी मांगें रखी, जिन पर मुख्यमंत्री ने सभी मांगों को पूरा करने का भरोसा दिया। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, मंत्री डा. बनवारी लाल, मंत्री ओमप्रकाश यादव, कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, हरको बैंक के चेयरमैन डा. अरविंद यादव आदि मौजूद थे।

 

About PK Chauhan

मीडिया लाइन में पिछले 5 साल से लगातार काम कर रहा हूँ। वर्तमान में best24news.com डिजिटल बेवसाइट पॉलिटिक्स, मौसम, अपराध की न्यूज अपडेट करता हूं।

View all posts by PK Chauhan