मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

GST कम होने पर Hero MotoCorp का सेल ग्राफ दीवाली पर क्या रहा, यहां पढे अपडेट

On: November 9, 2025 7:38 PM
Follow Us:
HERO

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने अक्टूबर 2025 की अपनी सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। कंपनी ने इस महीने कुल 6,35,808 टू-व्हीलर्स की बिक्री की, जिसमें घरेलू बाजार और निर्यात दोनों शामिल हैं। हालांकि, यह आंकड़ा पिछले साल अक्टूबर 2024 में दर्ज 6,79,091 यूनिट्स की तुलना में 6.37 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता है।Hero MotoCorp

 

हाल में जारी की रिपोर्ट के अनुसार Hero MotoCorp की इस साल घरेलू बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है। अक्टूबर 2025 में Hero MotoCorp ने घरेलू बाजार में कुल 6,04,829 यूनिट्स बेचीं, जबकि पिछले साल इसी महीने यह संख्या 6,57,403 यूनिट्स थी। यानी घरेलू बिक्री में करीब 8 प्रतिशत की कमी आई है। इसके विपरीत, कंपनी ने विदेशी बाजारों में अपने एक्सपोर्ट बढ़ाए हैं। इस साल अक्टूबर में कंपनी ने 30,979 यूनिट्स विदेशों में भेजीं, जो पिछले साल के 21,688 यूनिट्स की तुलना में 6.37 प्रतिशत ज्यादा हैं।Hero MotoCorp

यह भी पढ़ें  Rewari : IGU के कर्मचारी हडताल पर, जानिए क्या है मांग?

बाइक घटी: हर बार हीरो की बाइक के ग्राफ में कमी आई है। यानि मोटरसाइकिल सेगमेंट में गिरावट साफ दिखाई दी है। कंपनी ने अक्टूबर 2025 में 5,70,753 मोटरसाइकिलें बेचीं, जबकि अक्टूबर 2024 में यह संख्या 6,35,787 यूनिट्स थी। इस तरह मोटरसाइकिल सेगमेंट में 10.23 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। बिक्री में कमी के बावजूद, कंपनी की कुल बिक्री में मोटरसाइकिलों की हिस्सेदारी अभी भी सबसे अधिक यानी 89.77 प्रतिशत रही।Hero MotoCorp

स्कूटर में लगाई छलाग: बता दे इस बार स्कूटर सेगमेंट में कंपनी के लिए अच्छी खबर आई है। अक्टूबर 2025 में हीरो ने 65,055 स्कूटरों की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के 43,304 यूनिट्स की तुलना में 50.23 प्रतिशत ज्यादा है। यह वृद्धि कंपनी के स्कूटर सेगमेंट की मजबूती को दर्शाती है। अब स्कूटर बिक्री का कुल योगदान कंपनी के टू-व्हीलर पोर्टफोलियो में 10.23 प्रतिशत तक पहुंच गया है।Hero MotoCorp

यह भी पढ़ें  कश्मीर से धारा 370 हटाकर देशवासियों का सरकार ने बढ़ाया गौरव : राव इंद्रजीत

इनकी मांग रही​ स्थिर: फ्लैगशिप मोटरसाइकिल Splendor और स्कूटर Pleasure Plus, Maestro Edge तथा Xoom की मांग स्थिर बनी हुई है। हालांकि, फेस्टिव सीजन के बावजूद घरेलू मांग में गिरावट ने कंपनी के कुल बिक्री आंकड़े पर असर डाला है। जबकि कंपनी को उम्मीद थी जीएसटी कम होने से ब्रिकी बढेगी, लेकिन इस बार कुछ कम हुई है।Hero MotoCorp

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now