back to top
Home Crime News Haryana Crime News: शहर में ऑटो गैंग सक्रिय, महिला साथी संग यात्रियों...

Haryana Crime News: शहर में ऑटो गैंग सक्रिय, महिला साथी संग यात्रियों के साथ कर रहे है लूट

Haryana Crime News: गुड़गांव में ऑटो चालक के द्वारा सवारियों को लूटने का सिलसिला फिर से देखने को मिल रहा है। कोई ऐसे मामले सामने आए हैं जहां ऑटो चालक अपने महिला साथी के साथ मिलकर सवारियों को लूट रहे हैं।

गुड़गांव के भोंडसी थाना क्षेत्र का मामला सामने आया है जहां ऑटो ड्राइवर अपने महिला साथी और एक अन्य साथी के साथ मिलकर सवारी को लूट लिया और फिर सवारी को रास्ते में उतरकर फरार हो गया।

इस वारदात के बाद सवारी ने पुलिस को इसकी सूचना दी और अपनी पैतृक गांव चला गया लेकिन फिर वह सवारी वापस पुलिस थाने आकर लिखित में शिकायत दर्ज करवाया है। पुलिस ने बताया की सवारी मूल रूप से भिवाड़ी अलवर का रहने वाला है। भिवाड़ी के रहने वाले आशीष किसी काम से गुड़गांव के सेक्टर 66 में आए हुए थे।

काम खत्म करने के बाद वह वन 8 क्लब से रात 2:00 बजे मालिबू टाउन सेक्टर 47 जाने के लिए M3M बिल्डिंग के बाहर खड़े ऑटो का इंतजार कर रहे थे इसी दौरान एक ऑटो वहां आया। ऑटो में एक महिला और एक पुरुष पहले से बैठे हुए थे।

आशीष भी इस ऑटो में बैठ गए और जब ऑटो भोंडसी बीएसएफ कैंप के पास पहुंचा तो ड्राइवर ने अचानक ऑटो को सुनसान जगह पर घूम लिया। वहां एक अन्य साथी और ऑटो वाले ने आशीष को पकड़ लिया और महिला ने उनके पर्स सोने की अंगूठी चेन और डायमंड रिंग के साथ एक चांदी की अंगूठी हाथ की घड़ी फोन सब कुछ छीन लिया इसके बाद उन्हें धक्का देकर ऑटो लेकर भाग गए।

इसके बाद एक राहगीर की मदद से भिवाड़ी चले गए। लेकिन वापस लौट कर उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस के द्वारा केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि ऐसे गैंग का खुलासा किया जाएगा।

Sunil Chauhan
सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।