Atal Pension Yojana: बिना नोकरी बुढापे का सहारा बनेगी अटल पेंशन, जाने कैसे उठाए इसका लाभ

On: May 11, 2025 7:11 PM
Follow Us:

Atal Pension Yojana: अगर आपकी के पास नौकरी नहीं है तो घबराने की जरूरत नही है। बुढापे मे आपको फिर भी घर बैठे पेंशन मिलेगी। आप कहते है कैसे जो हम आपको बताते है कैसे आपकों पेंशन मिलेगी तथा इसके लिए आपको क्या करना होगा।

Atal Pension Yojana: बता दे कि हरियाणा सरकार ने आम जनता को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा देने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं जिनमें से एक मुख्य योजना है अटल पेंशन योजना है। यह योजना खासकर असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए बनाई गई है। इन लोगों को न तो किसी तरह का रिटायरमेंट लाभ मिलता है और न ही भविष्य के लिए कोई पेंशन सुविधा। ऐसे में अटल पेंशन योजना उन्हें बुढ़ापे में सहारा देने का काम करती है। Atal Pension Yojana

पेंशन लोगों को उनके अनुत्पादक वर्षों के दौरान मासिक आय प्रदान करती है। पेंशन की आवश्यकता:

 

उम्र के साथ आय अर्जन क्षमता में कमी आना।
एकल परिवार का उदय
कमाने वाले सदस्यों का प्रवासन।
जीवन-यापन की लागत में वृद्धि।
दीर्घायु में वृद्धि.
कम वित्तीय निर्भरता के कारण वृद्धावस्था में सम्मानजनक जीवन।

जानिए कैसे बनती है Atal Pension Yojana : बता दे इस योजना यानि अटल पेंशन योजना की सबसे अहम बात यह है कि यह बुजुर्गों के लिए एक भरोसेमंद आर्थिक सहारा बन जाती है। जब इंसान की आय कम हो जाती है और वह शारीरिक रूप से ज्यादा काम नहीं कर सकता तब यह पेंशन उसे आत्मनिर्भर रहने में मदद करती है। यह योजना ना सिर्फ आर्थिक राहत देती है बल्कि आत्मसम्मान से जीवन जीने का अवसर भी देती है।

ये होनी चाहिए उम्र: बता दे कि इस योजना का संचालन पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी यानी PFRDA करती है। योजना का लाभ उठाने के लिए व्यक्ति की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए और उसके पास एक सक्रिय बैंक खाता होना जरूरी है। यह योजना सभी भारतीय नागरिकों के लिए खुली है लेकिन इसका सबसे ज्यादा फायदा असंगठित कामगारों को होता है।Atal Pension Yojana

प्रीमियम और पेंशन का तरीका: सबसे अहम बात यह है कि अटल पेंशन योजना में शामिल होने वाले खाताधारकों को हर महीने एक तय राशि जमा करनी होती है। यह राशि इस बात पर निर्भर करती है कि वे कितनी पेंशन पाना चाहते हैं और उनकी उम्र क्या है। जैसे-जैसे व्यक्ति की उम्र बढ़ती है वैसे-वैसे उसकी मासिक जमा राशि भी बढ़ती है। 60 वर्ष की उम्र पूरी होने पर व्यक्ति को हर महीने ₹2000 से ₹5000 तक की पेंशन मिलती है।Atal Pension Yojana

 

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now