Business: हरियाणा के इस शहर में एसुस का खुला 11वां एक्सक्लूसिव स्टोर, रिटेल नेटवर्क को मिली मजबूती

On: December 31, 2025 9:24 AM
Follow Us:
Business: हरियाणा के इस शहर में एसुस का खुला 11वां एक्सक्लूसिव स्टोर, रिटेल नेटवर्क को मिली मजबूती

Business: यमुनानगर: ताइवान की प्रमुख टेक्नोलॉजी कंपनी एसुस इंडिया ने देशभर में अपने रिटेल नेटवर्क के विस्तार की कड़ी में यमुनानगर में पहला एक्सक्लूसिव स्टोर लॉन्च किया है। कंपनी के अनुसार यह नया स्टोर करीब 430 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला हुआ है, जहां ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर हार्डवेयर की विस्तृत रेंज एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जाएगी। इस स्टोर के माध्यम से एसुस का उद्देश्य स्थानीय ग्राहकों को सीधे ब्रांड अनुभव प्रदान करना है।Business

प्रमुख उत्पाद होंगे उपलब्ध: नए एक्सक्लूसिव स्टोर में एसुस के लोकप्रिय और प्रमुख उत्पाद उपलब्ध कराए गए हैं। इसमें विवोबुक और ज़ेनबुक सीरीज के लैपटॉप, रिपब्लिक ऑफ गेमर्स यानी आरओजी श्रेणी के गेमिंग लैपटॉप, हाई परफॉर्मेंस गेमिंग डेस्कटॉप, ऑल इन वन डेस्कटॉप के साथ-साथ विभिन्न एक्सेसरीज़ शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि यह स्टोर स्टूडेंट्स, प्रोफेशनल्स और गेमिंग यूजर्स सभी वर्गों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।Business

हरियाणा में एसुस का 11वां एक्सक्लूसिव स्टोर: कंपनी के मुताबिक यमुनानगर में खुला यह स्टोर हरियाणा में एसुस का 11वां एक्सक्लूसिव स्टोर है। इससे पहले राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में भी एसुस अपने ब्रांड स्टोर शुरू कर चुका है। नए स्टोर के खुलने से न केवल ग्राहकों को खरीदारी का बेहतर विकल्प मिलेगा, बल्कि आफ्टर सेल्स सपोर्ट और प्रोडक्ट डेमो जैसी सुविधाएं भी आसानी से उपलब्ध होंगी। एसुस इंडिया का मानना है कि इस कदम से क्षेत्र में उसकी बाजार पकड़ और अधिक मजबूत होगी।

रिटेल नेटवर्क के होगा विस्तार: एसुस इंडिया के नेशनल सेल्स मैनेजर पीसी एंड गेमिंग बिजनेस जिग्नेश भावसार ने इस मौके पर कहा कि भारत में रिटेल नेटवर्क के विस्तार को लेकर कंपनी लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि हरियाणा एसुस के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है और यमुनानगर में नए एक्सक्लूसिव स्टोर की शुरुआत से ग्राहकों तक नई तकनीक और बेहतर अनुभव पहुंचाने में मदद मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी की स्ट्रेटेजिक रिटेल एक्सपांशन रणनीति के तहत ग्राहकों के साथ अधिक इंटरैक्शन और नए टच पॉइंट्स तैयार किए जा रहे हैं।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now