मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Asian Olympic Games 2025: विजेताओं को भारतीय ओलम्पिक संघ करेगा सम्मानित, जानिए किस पद पर कितनी कितनी मिलेगी राशी

On: November 5, 2025 2:41 PM
Follow Us:

पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि भारतीय ओलंपिक संघ (आइओए) ने बहरीन में हाल में समाप्त हुए एशियाई ओलम्पिक युवा खेलों 2025 में स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक विजेताओं को क्रमशः 5 लाख, 3 लाख और 2 लाख रुपए का नगद पुरस्कार देने का निर्णय लिया है। Asian Olympic Games 2025

इसके अतिरिक्त चौथे स्थान पर रहने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को 50,000 रुपए जबकि स्वर्ण पदक जीतने वाले पुरुष और महिला कबड्डी टीमों को 10-10 लाख रुपए का विशेष पुरस्कार दिया जाएगा। पदक विजेता खिलाड़ियों के कोचों को भी एक-एक लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। Asian Olympic Games 2025

भारत देश ने 23 से 31 अक्टूबर 2025 के बीच आयोजित एशियन ओलम्पिक गेम्स 2025 में कुल 48 पदकों (13 स्वर्ण, 18 रजत, 17 कांस्य) जीतकर तालिका में छठा स्थान हासिल किया।

भारत देश ने मुक्केबाजी में सर्वाधिक 4 स्वर्ण पदक जीते। इसके अलावा कुश्ती में तीन स्वर्ण पदक और कबड्डी में दो स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहा। इस तरह के प्रदर्शन निरंतर प्रयास, कठोर प्रशिक्षण और सहयोगी स्टाफ के उचित मार्गदर्शन का परिणाम होता है।

ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने कहा कि “यह प्रदर्शन भारतीय खिलाड़ियों के निरंतर प्रयास, कठोर प्रशिक्षण और कोचों के मार्गदर्शन का परिणाम है। ऐसे प्रोत्साहन खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने का कार्य करेंगे।”

एशियन ओलम्पिक गेम्स 2025 में भारत की ओर से कुल 222 खिलाड़ी (119 महिलाएं व 103 पुरुष) शामिल हुए थे, जिन्होंने देश का नेतृत्व गर्व के साथ किया। स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को ₹5 लाख, रजत पदक विजेताओं को ₹3 लाख, कांस्य पदक विजेताओं को ₹2 लाख की राशि दी जाएगी।

भारत का प्रदर्शन (एशियन ओलम्पिक गेम्स 2025) –
🏅 कुल पदक: 48

स्वर्ण: 13
रजत: 18
कांस्य: 17
📍 रैंक: 6वां स्थान

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now