मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

राम रहिम को तीन मामलों में 60 साल की सजा, नपुंसक बनाने का एक और मामला सीबीआई में लंबित

On: October 19, 2021 1:46 AM
Follow Us:

 

हरियाणा: रणजीत सिंह हत्याकांड में भी उम्रकैद की सजा के बाद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम का अब लंबे समय तक जेल में बंद रहना पक्का हो गया है। यदि कानूनी नजरिये व जेल नियमों के हिसाब से देखें तो राज्य सरकार से राम रहीम को रियायत मिल सकती है।

लेकिन किसी भी प्रकार की सजा माफ़ी की रियायत के बाद भी राम रहीम को कम से कम 2046 तक जेल में बंद रहना ही होगा। तब रिहाई होने की सूरत में उसकी उम्र 81 साल की हो चुकी होगी।

अब तक मिल चुकी है 60 साल की सजा
राम रहीम को रणजीत हत्याकांड में 20 साल की उम्रकैद की सजा दी गई है। इससे पहले पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में भी डेरा प्रमुख को 20 साल की ही उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।

इसके अलावा दो साध्वियों के यौन शोषण मामले में भी उसे 10-10 साल कैद की सजा हो चुकी है, जो फिलहाल चल रही हैं। इस तरह अब तक राम रहीम को कुल 60 साल कैद की सजा हो चुकी है।

यह भी पढ़ें  रेवाडी में दबंगता: कृष्णा नगर बाईपास पर बीच सडक पर बांधते है भैंस, वही सुखाते है उपले, नपा प्रशसन मौन

इनमें से उम्रकैद की सजाएं एक साथ चलेंगी यानी उसे इनके लिए 40 की जगह 20 साल ही जेल में काटने होंगे। लेकिन साध्वियों के यौन शोषण मामलों में एक सजा खत्म होने पर दूसरी सजा शुरू होगी यानी उसे 20 साल कैद रहना होगा। उम्रकैद की सजाएं अभी चल रही सजाओं की अवधि खत्म होने पर शुरू होगी।

इतनी मिल सकती है सजाओं में छूट

कानूनन राज्य सरकार कैदी को अच्छे चालचलन के आधार पर सजा में छूट दे सकती है
उम्रकैद के मामले में यह छूट अधिकतम 6 साल तक सजा कम करने की हो सकती है
अन्य सजाओं के मामले में ज्यादा से ज्यादा कैद की 25% अवधि कम की जा सकती है
छूट के आधार पर सजा का गणित
इस आधार पर आकलन किया जाए तो अच्छे आचरण के नाम पर राज्य सरकार की रियायत के बावजूद राम रहीम को फिलहाल चल रही साध्वी यौन शोषण की 10-10 साल की सजाओं में 2.5-2.5 साल यानी अधिकतम 5 साल की छूट मिलेगी।

यह भी पढ़ें  संगठन की मजबूती के लिए अब हर गावं में जजपा बनाएगी सक्रिय सदस्य

इस हिसाब से 2017 में शुरू हुई ये सजाएं 2038 के बजाय 2032 में खत्म हो सकती हैं । इसके बाद उम्रकैद की सजा शुरू होगी, जिसमें 6 साल की छूट के बावजूद राम रहीम को 14 साल जेल में बिताने पड़ेंगे। इस हिसाब से उसकी रिहाई 2032 से 14 साल बाद यानी 2046 में ही संभव हो पाएगी।

इस तरह मिल सकती है राहत
राम रहीम के 2046 से पहले जेल से बाहर आने के लिए दो ही तरीके हो सकते हैं। इनमें पहला तरीका सजा तय होने वाले मामलों में हाई कोर्ट में अपील कर अवधि कम करा लेना हो सकता है। हाई कोर्ट में राहत नहीं मिलने के बाद सुप्रीम कोर्ट में अपील की जा सकती है।

राहत पाने का दूसरा तरीका राष्ट्रपति के पास सजा माफी की अपील करने का है। लेकिन राम रहीम के आरोपों की जघन्यता को देखते हुए इन दोनों ही तरीकों से राहत की उम्मीद कम ही है।

यह भी पढ़ें  Delhi Weather: दिल्ली-NCR में बढ़ी ठंड और प्रदूषण, AQI स्तर पहुंचा खतरनाक सीमा से ऊपर

अभी है एक और मामले में सजा मिलने की संभावना
राम रहीम पर अभी अपने ही डेरे के साधुओं को नपुंसक बनाने का एक और मामला सीबीआई की विशेष अदालत में लंबित है। इस मामले में कार्रवाई पर फिलहाल हाईकोर्ट का स्टे चल रहा है। ऐसे में इस मामले की सुनवाई अभी लंबी चल सकती है। तब तक इस मामले में भी सजा की संभावना बनी रहेगी।

बन चुका है सुनारिया जेल का कैदी नंबर 8647
राम रहीम को साध्वी यौन शोषण मामले में गिरफ्तार करने के बाद 2017 में रोहतक की सुनारिया जेल में रखा गया था। अब भी वह इसी जेल की हाईसिक्योरिटी सेल में बंद है। जेल रजिस्टर में उसकी पहचान कैदी नंबर 8647 के तौर पर है।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now