हरियाणा में गडकरी की नई फास्टैग योजना Fail, यहां नहीं चलेगा Annual Fastag Pass; जानें वजह

On: June 20, 2025 3:04 PM
Follow Us:
Annual Fastag Pass will not work here in Haryana

Annual Fastag Pass : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नीतिन गड़करी ने बताया था कि 15 अगस्त 2025 से एनुअल फास्टैग पास देश के सभी नेशनल हाइवे और एक्सप्रेस वे पर लागू हो जाएगा। इस नई योजना से करोड़ों वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी। इस नए पास से वाहन चालक बिना बार-बार रिचार्ज किए, एक साल तक फास्टैग सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।

लेकिन इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। इस पास का उपयोग हरियाणा के दो NCR शहर-फरीदाबाद और गुरुग्राम के बीच नहीं किया जा सकेगा, जिससे वाहन चालकों को अभी भी राहत नहीं मिलेगी। Annual Fastag Pass

इस वजह नहीं चलेगा एनुअल फास्टैग पास

आपको बता दें कि फरीदाबाद और गुरुग्राम को जोड़ने वाली फोरलेन सड़क, जो दिल्ली से भी जुड़ी है, बंधवाड़ी टोल प्लाजा पर एनुअल फास्टैग पास मान्य नहीं होगा। इसका कारण यह है कि यह सड़क नेशनल हाइवे, एक्सप्रेस वे या एनएचआई के अंतर्गत नहीं आती, बल्कि हरियाणा सरकार के अधीन है। इसलिए, इस टोल प्लाजा पर टोल वसूलने की व्यवस्था प्रदेश सरकार करती है और एनुअल फास्टैग पास मान्य नहीं होगा।

गड़करी ने किया था ऐलान

हाल ही में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नीतिन गड़करी ने सोशल मीडिया पर बताया कि 15 अगस्त 2025 से एनुअल फास्टैग पास देश के सभी नेशनल हाइवे और एक्सप्रेस वे पर लागू होगा। इस पास के साथ 200 ट्रिप्स तक की सुविधा फ्री मिलेगी, जिससे वाहन चालकों को आर्थिक लाभ होगा। Annual Fastag Pass

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now