Haryana News: रेवाड़ी में मोबाइल टावर चढा कर्मचारी, जानिए क्या थी उसकी मांग

On: September 20, 2025 5:45 PM
Follow Us:
करीब तीन घंटे बाद कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित उतारा

धारूहेड़ा: शनिवार को दिल्ली जयपुर हाईवे स्थित बेस्टैक माल के निकट मोबाइल के टावर पर एक कर्मचारी चढ़ गया। घटना से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। Haryana News

 

पंप संचालक ने तुरंत थाना सेक्टर छह पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने उसे समझाते हुए नीचे उतारा। युवक की पहचान राजस्थान के कोटकासिम के गांव मसवासी का रहने वाले नीरज के रूप में हुई है। Haryana News

सेक्टर छह पुलिस ने बताया कि युवक बावल ​स्थित एक कंपनी में कार्यरत है उसका धारूहेडा के एक गांव की रहने वाले युवती से प्रेम प्रसंग है। वह युवती मानेसर किसी कंपनी में कार्यरत है। वह शनिवार को मानेसर कंपनी में युवती ने ​मिलने गया लेकिन उसने उसे मिलने से इंकार ​कर दिया। वह स्कूटी पर धारूहेड़ा आया था बेस्टेके के पास पट्रोल पर स्कूटी खडी करके मोबाइल टावर पर चढ गया।

पुलिस ने युवक बार बार एक लडकी का नाम ले रहा था। उसने उससे शादी करवाने व एक लाख रूपए दिलाने की मांग की। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुची। पुलिस और ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे तक युवक को समझाने की कोशिश की। Haryana News

 

आखिरकार काफी मशक्कत और समझाइश के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। थाना प्रभारी संजय ने बताया कि युवक को फिलहाल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। स्वजनों का कहना है वह मानसिक तौर पर ठीक नही है। Haryana News

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now