Bhiwadi News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कुलपति एवं परीक्षा नियंत्रक का फूका पुतला, जानिए क्या है मांग

On: November 14, 2025 6:37 PM
Follow Us:
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भिवाड़ी में कुलपति एवं परीक्षा नियंत्रक का फूका पुतला, जानिए क्या है मांग

Bhiwadi News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बाबा मोहन राम किसान राजकीय महाविद्यालय इकाई द्वारा शुक्रवार मत्स्य विश्वविद्यालय में चल रही प्रवेश परीक्षा परिणामों में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। परिणामों में भारी गड़बड़ियों को लेकर आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ कुलपति एवं परीक्षा नियंत्रक का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।Bhiwadi News

एबीवीपी नगर मंत्री अनूप यादव ने कहा कि बीकॉम और बीएससी के परिणाम में अधिकतम छात्रों को फेल कर देना अत्यंत गंभीर विषय है। यह हजारों विद्यार्थियों के भविष्य से सीधे-सीधे खिलवाड़ है और विश्वविद्यालय की पारदर्शिता पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।Bhiwadi News

इकाई सचिव एकता ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा कल ही सिलेबर्स जारी किया है और आगामी सप्ताह में आंतरिक परीक्षाएं होनी है जबकि अभी तक पढ़ाया हुए टॉपिक सिलेबर्स से बाहर कर दिए गए है जो कि छात्रों को मानसिक प्रताड़ना दिए जाना जैसा है।

नगर सह मंत्री रवि दायमा ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि परीक्षा परिणामों की तत्काल पुनः जांच की जाए और समस्त त्रुटियों का निराकरण किया जाए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन शीघ्र कार्यवाही नहीं करता, तो परिषद आंदोलन को और प्रबल रूप से आगे बढ़ाएगी और भिवाड़ी से सभी छात्रों के साथ विश्वविद्यालय की ओर कूच करेगीBhiwadi News

विद्यार्थी परिषद ने स्पष्ट किया कि वह सदैव छात्रों के अधिकारों, हितों और पारदर्शी शिक्षा व्यवस्था की रक्षा के लिए तत्पर है और भविष्य में भी ऐसे अन्याय के विरुद्ध संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शन में अंजलि , मोनिका, दिलीप, राहिल, हरिओम,निकिता टीनू आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now