Haryana News: धारूहेड़ा: प्राकृतिक खेती केंद्र गाजियाबाद, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ओर से गुरुकुल कुरुक्षेत्र के प्रांगण में आयोजित एक दिवसीय प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसान रत्न अवार्ड से सम्मानित यशपाल खोला, अरावली किसान क्लब के प्रधान यशपाल खोला को सम्मानित किया गया।Haryana News
]कार्यक्रम में डॉ. वीरेंद्र चौहान, डायरेक्टर एचआईएसडीसी मुख्य अतिथि व पद्मश्री डॉ. हरिओम विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। यशपाल खोला ने प्राकृतिक खेती से जुड़े अपने अनुभव किसानों के साथ साझा किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार प्राकृतिक खेती अपनाकर लागत कम की जा सकती है और भूमि की उर्वरता के साथ-साथ किसानों की आमदनी बढ़ाई जा सकती है।Haryana News
इस मौके पर अरावली किसान क्लब रेवाड़ी के उपप्रधान महेश कुमार, धारूहेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष नरवीर खोला, जोनी राणा, कुलवीर सिंह, डॉ. प्रदीप शर्मा, डॉ. सुभाषचंद्र, संजय जाखड़ बीज प्रमुख, बंसीलाल, विजय सहित उपस्थित रहे।Haryana News

















