Agriculture news: फसलों में फंगस और जड़ गलन रोग, किसानों की उडी नींद

On: September 13, 2024 7:07 AM
Follow Us:

Agriculture news:  हरियाणा में हो रही बारिश धूप नहीं निकलने के चलते किसानो के परेशानी बनने लगी है। कपास और ग्वार के पौधों में फंगस और जड़ गलन रोग पैर पसार रहा है। बीमारी के चलते किसानों की चिंता बढ़ गई है।

कृषि अधिकारी ने बताया ये उपाय

कपास और ग्वार के पौधों में फंगस और जड़ गलन रोग किसानों के लिए महंगा साबित हो सकता हैं। कृषि अधिकारी ने बताया कि अगर समय रहते इसका उपयार नही किया तो फसल को बरबाद कर देगा।Agriculture news

कृषि अधिकारी ने बताया कि फंगस की रोकथाम के लिए कोई भी एक स्प्रे तुरंत इस्तेमाल करें। बाजरा, ग्वार व कपास फसलों में कीटों व फंगस की बीमारियों के उपाय के बारे में कृषि विभाग के अधिकारियों की सलाह पर दवाई खरीदनी जरूरी है।Agriculture news

 

छिडकाव से नहीं मिल रही राहत

किसानों का कहना कि बीमारी बढती जा रही है। किसानों को एक ही सप्ताह में दो बार कीटनाशक का छिड़काव करने के बाद भी राहत नही मिली है। फसलो में दोहरा नुकसान झेलना पड़ रहा है।

रेवाड़ी में 300 एकड फसल पर छाए संकट

मौजूदा समय में रेवड़ी में करीब 72 हजार हेक्टेयर में बाजरा, 7 हजार हेक्टेयर में कपास व 200 हेक्टेयर में ग्वार की बिजाई की गई है। नमी बहुत ज्यादा बढ़ जाने के कारण ग्वार के पत्ते काले पड़ने शुरू हो गए हैं। तेजी से बढ रही बीमारी से किसानोंं की नींद उडी हुई हैं

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now