IGU में बी.फार्मेसी पाठ्यक्रम में प्रवेश, 4 सितंबर तक करें आवेदन

On: September 1, 2025 5:54 PM
Follow Us:

IGU : इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (आईजीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए बी.फार्मेसी (लेटरल एंट्री) पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 04 सितम्बर 2025 तक आवेदन फॉर्म आवश्यक दस्तावेजों के साथ औषधि विज्ञान विभाग, आईजीयू मीरपुर में जमा कर सकते हैं।IGU

आवेदन के साथ 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा अंकतालिका, श्रेणी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, हरियाणा निवासी प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र तथा आवेदन शुल्क की रसीद संलग्न करनी होगी। प्रवेश प्रक्रिया संस्थान स्तरीय काउंसलिंग के माध्यम से होगी, जिसमें प्राथमिकता एचएसटीईएस मेरिट को दी जाएगी। इसके बाद योग्यता परीक्षा के आधार पर नई मेरिट तैयार कर काउंसलिंग की जाएगी।IGU

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार पहली मेरिट सूची 08 सितम्बर को जारी की जाएगी जबकि चयनित छात्रों को 09 सितम्बर 2025 तक शुल्क जमा करवाना होगा। विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.igu.ac.in पर देख सकते हैं।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now